ब्रेकिंग
छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ...
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने प्रयागराज दुर्घटना में छतरपुर जिले की महिला के निधन पर दुख व्यक्त किया

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन मोहन यादव ने बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर हुई दुर्घटना में मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की हुकुमबाई लोधी सहित अनेक श्रद्धालुओं के असमय काल-कवलित होने पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां गंगा से दिवंगतों की पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की करबद्ध प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतका के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। जिला प्रशासन छतरपुर द्वारा भी नियमानुसार शोकाकुल परिवार की हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश सरकार से समन्वय कर पार्थिव देह को एम्बुलेंस के माध्यम से मृतका के गृहग्राम लाया जा रहा है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर दिए संदेश में बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं को दुर्घटनाग्रस्त होने पर उनकी तत्काल सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0755-2708055 एवं 0755-2708059 (वल्लभ भवन, सिचुएशन रूम, भोपाल) स्थापित कर दिया गया है। जरूरतमंद व्यक्ति किसी भी समय इन नंबरों पर कॉल करके वांछित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि 29 जनवरी की अलसुबह प्रयागराज में अत्यधिक भीड़ के कारण हुई आपाधापी में छतरपुर जिले के ग्राम सुनवाहा, थाना बक्सवाहा निवासी हुकुमबाई लोधी पत्नी स्व. रमेश लोधी की असामयिक मृत्यु हो गई। मृतका अपने परिजन और ग्रामवासियों के साथ प्रयागराज महाकुंभ गई थीं। दिनांक 28 एवं 29 जनवरी की दरमियानी रात करीब डेढ़ से दो बजे के दौरान संगम रामघाट पर अत्यधिक भीड़ में गिर जाने व धमच लग जाने से उसकी मृत्यु हो गई। कलेक्टर छतरपुर पार्थ जैसवाल द्वारा मृतका के परिजन को अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रूपए तथा मृतका का परिवार बीपीएल कार्डधारक होने के कारण उन्हें राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना में मृत्यु सहायता के रूप में 20 हजार रूपए भी प्रदान किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button