ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...
मध्यप्रदेश

पन्ना सीमेंट फैक्ट्री हादसे में तीन मजदूरों की मौत, 14 हुए घायल… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पन्ना । पन्ना जिले के अमानगंज स्थित पुरैना जेके सीमेंट प्लांट फैक्ट्री में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बन रही दूसरी यूनिट का एक हिस्सा मजदूरों के ऊपर गिर गया। इसमें दबे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

पन्ना पुलिस अधीक्षक ने तीन लोगों की मौत और 14 लोगों के घायल होने की जानकारी दी है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। प्रभारी कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक पन्ना और 6 से अधिक थानों के थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद है। इनकी पहली प्राथमिकता घायलों को जल्द से जल्द इलाज कराने की है। इस घटना की जांच भी की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री के अंदर बन रही दूसरी यूनिट का काम लंबे समय से चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे जब यूनिट की साइट पर काम चल रहा था, तभी अचानक निर्माणाधीन बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक साइड पर काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। इसमें 50 से ज्यादा मजदूरों के दबे होने की सूचना सामने आई है।

एंबुलेंस को अंदर नहीं जाने दिया

जेके सीमेंट फैक्ट्री में हुए हादसे को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन की बड़ी लापरवाही घटना के बाद जिला प्रशासन के द्वारा भेजी गई 108 एंबुलेंस को भी फैक्ट्री के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। गेट बंद कर कई घंटे से गाड़ियां बाहर खड़ी हुई हैं।

घायल मजदूरों को अस्पताल भेजा जा रहा है

हादसे के बाद दूसरे मजदूरों ने घटना की सूचना तुरंत फैक्ट्री प्रबंधन को दी। जिसके बाद अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। बाहर निकाले गए मजदूरों को पन्ना जिला अस्पताल के साथ, दमोह, कटनी और जबलपुर के लिए रवाना किया गया है।

जहां हादसा हुआ वहां 200 मजदूर थे

इधर सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए। जानकारी के मुताबिक जहां हादसा हुआ वहां 200 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे हैं।

Related Articles

Back to top button