ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
मनोरंजन

घर से भागे, झेली पैसों की किल्लत, खूब घिसी एड़ियां आज करोड़ों का मालिक है ये स्टार

फिल्मों में आना और फिल्मों में आकर अपनी पहचान बनाना इतना आसान नहीं होता है. लाखों लोग मुंबई स्टार बनने का सपना लेकर आते हैं, लेकिन ये सपना हर किसी का पूरा नहीं होता है. ऐसे ही एक एक्टर विजय वर्मा हैं, जो आंखों में एक्टर बनने का सपना लिए अपने घर से भागर मुंबई चले आए थे. हालांकि उनके लिए ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. क्योंकि मुंबई में आकर फिल्मों में काम पाना कोई आम बात नहीं है.

विजय वर्मा हैदराबाद के मारवाड़ी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. दरअसल विजय के पिता बिजनेसमैन हैं. हर पिता की तरह वो भी यही चाहते थे कि उनका बेटा परिवार का बिजनेस संभाले. लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था.

घर से भाग गए थे विजय

एक्टर ने कहा था, “मैं अपने घर में सबसे छोटा था, इसलिए बिगड़ गया था. मैं उस उम्र में पहुंच गया था, जहां मैं अपने विचार रखने लगा था, उनको ये बात बिल्कुल पसंद नहीं थी. वो चाहते थे कि मैं उनका बिजनेस संभालूं पर मैं चाहता था कि इसके साथ-साथ कुछ और करूं. यहीं से मेरा संघर्ष शुरू हुआ. वो अपने स्टैंड के लिए सख्त थे और मैं अपने लिए स्टैंड ले रहा था. सालों तक मेरा संघर्ष चलता रहा और फिर मैं घर से भाग गया और 7-8 साल तक मेरी उनसे कोई बात नहीं हुई थी.”

जब अकाउंट में बचे सिर्फ 18 रुपये

विजय वर्मा को फिल्मों के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़े थे. साल 2010 में उन्हें को उनकी पहली फिल्म ‘चटगांव’ मिली थी. उन्होंने ये भी बताया था कि उस वक्त उनके पास पैसे नहीं हुआ करते थे, इसलिए जो रोल मिलता था वो पैसे के लिए कर लेते थे. एक्टर ने कहा था, “एक बार मैं अपने सबसे लोअर फेज में था. उस वक्त मेरे पास पैसे नहीं हुआ करते थे. अकाउंट में सिर्फ 18 रुपये बचे थे. तभी मेरे पास एक कॉल आया और उन्होंने कहा कि एक रिपोर्टर का रोल है. एक दिन की नौकरी है और इसके लिए तुमको 3000 रुपये मिलेंगे. मैं ऐसा रोल करना तो नहीं चाहते था, लेकिन मजबूरी थी.”

मुझे सेट से निकाल दिया गया

विजय ने आगे कहा था, “मैंने शूटिंग शुरू कर दी थी, लेकिन मेरा दृढ़ विश्वास उसमें नहीं था तो मैं हर टेक में लड़खड़ा रहा था. ये रोल अंग्रेजी में था और अंग्रेजी रिपोर्टर की भूमिका निभाना आसान नहीं था. इसलिए मुझे सेट से निकाल दिया गया. तब मैंने सोच लिया था कि अब पैसे के लिए कभी कुछ नहीं करूंगा.” विजय वर्मा आज बड़े एक्टर बन चुके हैं. उनकी नेटवर्थ करीब 20 करोड़ है और वो हर फिल्म के लिए 85 लाख से 1 करोड़ तक चार्ज करते हैं.

Related Articles

Back to top button