ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
पंजाब

चाइना डोर से पतंग उड़ाने वालों की खैर नहीं, अब आएगी शामत

पाबंदीशुदा व घातक चाइना डोर की बिक्री व प्रयोग को रोकने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस की ओर से शनिवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में लगे पतंग बाजारों में पहुंचकर चाइना डोर की जांच की गई। इसके अलावा पुलिस ने छतों पर पतंग उड़ा रहे बच्चों व युवाओं के पास पहुंचकर भी डोर की जांच की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन चाइना डोर से पतंग उड़ाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

थाना कोतवाली प्रभारी परविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा छतों पर जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है जो गली मुहल्लों में पहुंचकर डोर की जांच करेंगे। यही नहीं इस दौरान पुलिस द्वारा ड्रोन की मदद से चाइना डोर से पतंग उड़ाने वालों पर नजर रखी जाएगी। अगर कोई भी व्यक्ति चाइना डोर से पतंग उड़ाते हुए पाया गया तो उसे तुरंत गिरफ्तार करके उसके खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बच्चों व अभिभावकों से अपील की कि चाइना डोर से पतंग उड़ाने से गुरेज करें।

Related Articles

Back to top button