ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
पंजाब

पंजाब में सरेआम Mu’rder, गोलियों से भूना जिम ट्रेनर व कबड्डी खिलाड़ी

खरड़ : शुक्रवार रात हथियारबंद युवकों ने शिवजोत एन्क्लेव की मार्केट में कहासुनी के बाद एक जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या कर दी तथा बाद में उस पर तलवारों से वार करते रहे। इसके बाद हमलावर एक कार में सवार होकर घटनास्थल से भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह (31) उर्फ ​​गुरी निवासी रामपुरा फूल, बठिंडा हाल निवासी प्रीत एन्क्लेव नजदीक सब्जी मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक की पत्नी हरप्रीत कौर के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान जालंधर ग्रामीण जिले के फिल्लौर निवासी अमृत, फगवाड़ा निवासी ओंकार सिंह उर्फ ​​गोलू और फगवाड़ा निवासी आकाश के रूप में हुई है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से जिंदा कारतूस, तीन खोल और एक तलवार बरामद की। इसके अलावा पुलिस बाजार में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है। हरप्रीत कौर ने बताया कि वे शादी के बाद करीब 7-8 साल तक खरड़ में किराए के मकान में रह रहे थे। गुरी अन्य दो भाइयों में मझला था। गुरी पहले जोमैटो में काम करता था लेकिन अब गोल्ड जिम में ट्रेनर था। वह कबड्डी खिलाड़ी भी था। वह बॉडी सप्लीमेंट सप्लाई करता था और टैक्सी भी चलाता था।

शुक्रवार शाम को वह, उसका पति गुरप्रीत सिंह और उसके पति के दोस्त सुमेश बंसल देसूमाजरा में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। गुरी उसे शादी में छोड़कर सुमेश के साथ कार में चला गया। काफी देर तक जब गुरप्रीत वापस नहीं लौटा तो उन्होंने फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब उन्होंने सुमेश को फोन किया तो उसने बताया कि गुरी का झगड़ा हो गया है और उसे गंभीर हालत में खरड़ के सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा है। जब तक वह सिविल अस्पताल पहुंची, उसके पति की मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Back to top button