ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
हिमाचल प्रदेश

जम्मू कश्मीर के राजौरी में रहस्यमयी मौतों से दहशत, AIIMS दिल्ली की टीम पहुंची राजौरी, मरीजों से की बात

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले का बधाल गांव इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. गांव में अज्ञात रहस्यमयी बीमारी के चलते अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें बच्चे भी शामिल है. इस बीमारी को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है. रहस्यमय मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए जीएमसीराजौरी, पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स दिल्ली की टीमें राजौरी में डेरा डाले हुए हैं. इस बीच विष विज्ञान के विशेषज्ञों सहित एम्स दिल्ली के विशेषज्ञों की पांच सदस्यीय टीम अस्पताल पहुंची.

टीम शुक्रवार रात राजौरी पहुंची और सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में मरीजों और उनके रिश्तेदारों से बातचीत की और इस पूरे प्रकरण के बारे में कई सवाल पूछे. टीम ने रहस्यमय बीमारी का इलाज करा रहे 11 मरीजों से मुलाकात कर उनके बारे में जानकारी ली. टीम ने उनसे पूछा कि जिस दिन वो लोग बीमार हुए थे उस दिन क्या खाया था. इसके साथ ही टीम गांव में लोगों के लिए बनाए गए विशेष शिविरों में भी गई. वहां उन्होंने लोगों से गांव की स्थिति और बीमारी के बारे में तथ्य जुटाने के लिए बातचीत की.

बधाल गांव का दौरा करेगी विशेषज्ञों की टीम

रविवार को टीम बधाल गांव का दौरा करेगी जहां बीमारी के कारण लोगों की मौत हुई थी. ये टीम सील किए गए घरों और आसपास के इलाकों से नमूने एकत्र करेगी. बताया जा रहा है कि नमूनों की जांच की जाएगी इसके साथ ही टीम अन्य ग्रामीणों से भी बात करेगी. टीम ने कुछ ऐसे मरीजों की भी जांच की जो निगरानी में हैं. सूत्रों ने बताया कि जीएमसी राजौरी के डॉक्टर विष रोधी दवा एट्रोपिन का इस्तेमाल कर 11 मरीजों का इलाज कर रहे हैं.

ये लोग टीम में शामिल

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास की अध्यक्षता वाली टीम में क्लिनिकल टॉक्सिकोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. ए. शरीफ, एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. शैलेन्द्र कुमार, इमरजेंसी मेडिसिन के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. जमाहेद नायर, बाल रोग विभाग के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. जगदीश प्रसाद मीना और क्लिनिकल टॉक्सिकोलॉजी के सहायक प्रोफेसर डॉ. जावेद कादरी शामिल हैं.

अब तक 3 परिवारों के 17 लोगों की मौत

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि बधाल गांव में पिछले 9 दिनों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है. गांव में 7 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच तीन परिवारों के 17 लोगों की अज्ञात कारणों से मौत हो गई थी. लोगों को सुरक्षित करने के लिए 87 परिवारों के 364 लोगों को गांव से राजौरी के तीन अलग-अलग केंद्रों – सरकारी नर्सिंग कॉलेज, सरकारी बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और सरकारी मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया है.गांव में शेष 808 परिवारों, जिनमें 3,700 लोग शामिल हैं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गांव को 14 समूहों में विभाजित किया गया है और उनकी निगरानी 182 अधिकारियों की टीम कर रही हैं.

Related Articles

Back to top button