ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर में सेना का जवान लापता, छुट्टी से ड्यूटी पर लौट रहा था

जम्मू-कश्मीर में छुट्टियों के बाद घर से ड्यूटी पर लौट रहा एक सैनिक लापता हो गया है. सैनिक का नाम आबिद भट बताया जा रहा है. रविवार को अधिकारियों ने बताया कि इफलमैन आबिद बीते शनिवार को रंगरेथ मिलिट्री कैंप में ड्यूटी पर लौटने के लिए अनंतनाग जिले के चित्तरगुल स्थित अपने घर से निकले थे, लेकिन वो आज सुबह तक कैंप में नहीं पहुंचे.

अधिकारियों के मुताबिक आबिद भट ने आज सुबह तक शिविर में रिपोर्ट नहीं की, जिसके बाद पुलिस में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है. फिलहाल पुलिस और अधिकारी लापता सैनिक के बारे में पता लगाने में लगे हुए है. बताया जा रहा है कि पुलिस आबिद के बारे में पूछताछ कर रही है. सैनिक के लापता होने से हड़कंप मच गया है.

पिछले साल दो जवानों को किया था अगवा

इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में आतंकियों ने सेना के दो जवानों को अनंतनाग के वनक्षेत्र से अगवा कर लिया था. इसमें एक जवान को गोली लगी थी लेकिन इसके बावजूद वह किसी तरह जान बचाकर बचकर भाग निकला. वहीं दूसरे जवान का शव बरामद हुआ था. जवान का शव अनंतनाग के जंगल से मिला था. उसके शरीर पर लियों के निशान थे.

जंगल में मिला था एक जवान का शव

जिस जवान का शव मिल था उसका नाम हिलाल अहमद भट था. वो अनंतनाग के मुखधामपोरा नौगाम के रहने वाले थे और 8 अक्टूबर को कोकेरनाग के काजवान फॉरेस्ट एरिया से लापता हो गए थे. लापता होने की खबर मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें सर्च ऑपरेशन चलाया था, जिसके बाद उनका शव अनंतनाग में सांगलान के जंगलों में मिला था. वहीं एक बार फिर से सैनिक आबिद भट के लापता होने की खबर सामने आई है.

घाटी में आतंकियों के सफाए के लिए सेना लगातार अभियान चला रही है. इस दौरान कई आतंकियों को जवानों ने मार गिराया है. वहीं कई आतंकी पकड़े गए हैं. इसके साथ ही दहशतगर्दों की मदद करने वाले लोगों के खिलाफ भी जम्मू-कश्मीर में कड़ी कार्रवाई की जा रही है. वहीं आतंकि स्थानीय लोगों के साथ ही सेना के जवानों को निशाना बना रहे हैं.

Related Articles

Back to top button