ब्रेकिंग
Bihar Madrasa Inspection: बिहार में सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों का होगा भौतिक सत्यापन; शिक्षा विभाग... Rewa Crime News: शव वाहन में हो रही थी बकरियों की तस्करी; रीवा पुलिस ने किया गिरोह का भंडाफोड़, ड्रा... Jabalpur Lokayukta Action: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की घूस लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार; लोकायु... Ujjain-Jhalawar Fourlane: सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन-राजस्थान की राह; 2721 करोड़ के फोरलेन प... Bhopal Fraud News: पुराने नोट बेचने के चक्कर में महिला ने गंवाए 1.91 लाख रुपये; जानें कैसे ठगों ने ब... Ujjain Development News: महाकाल महालोक के बाद बदली उज्जैन की तस्वीर; आध्यात्मिक राजधानी से अब 'विकास... MP Tax Evasion: कर चोरी और फर्जी बिलिंग पर लगाम; एमपी सरकार का नया डिजिटल मॉड्यूल, अब नागरिक सीधे कर... Tvisha Sharma Death Case: भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की गुत्थी; सीबीआई क्राइम सी... Morena News: हाथ बांधकर नदी में कूदा प्रेमी युगल; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, जानें क्या है पूर... MP Transport News: मध्यप्रदेश में अब 7 क्षेत्रों में होगा बस संचालन; मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की...
टेक्नोलॉजी

2025 में इंस्टाग्राम पर आप भी हो जाएंगे वायरल, काम आएंगे ये टूल्स

इंस्टाग्राम पर रील्स वायरल करने के लिए हर कोई मेहनत करता है. लेकिन अगर यही मेहनत सही तरीके से की जाए तो आपको कामयाबी मिल सकती है. आपकी वीडियो और रील्स पर भी लाखों-करोड़ों में व्यूज आ सकते हैं. लेकिन ये होगा कैसे? इतना परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको बताएंगे कि आप अपना कंटेंट क्रिएट करने के दौरान किन-किन टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इन टूल्स के इस्तेमाल से आप वायरल हो सकते हैं.

इंस्टाग्राम रील्स वायरल करने के लिए ये टूल्स आएंगे काम

  1. वायरल वीडियो एडिटिंग: वीडियो एडिटिंग के लिए आप अगर फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप Inshot ऐप का यूज कर सकते हैं. इसके अलावा अगर पीसी पर वीडियो एडिटिंग कर रहे हैं तो आप CapCut का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  2. Auto Subtitles: कंटेंट में ऑटो सबटाइटल लगाने के लिए आप CaptionsAI और Blink AI का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  3. रील्स कवर: रील्स का कवर लगाने के लिए आप Canva और Photoshop का इस्तेमाल कर सकते हैं. आपका कवर अच्छा होगा तो ही आपकी रील्स पर क्लिक करेंगे लोग.
  4. वायरल आइडिया और हुक्स: वायरल ट्रांजिशनल वीडियो बनाने के लिए आप आइडिया के लिए Viralfindr और हुक्स के लिए Transitional Hooks का इस्तेमाल कर सकते हैं.
    1. वायरल साउंड इफेक्ट: अगर आप अपनी रील्स में वायरल साउंड इफेक्ट लगाना चाहते हैं तो Myinstants ऐप्लीकेशन का इस्तेमाल करें.
    2. Animation: एनिमेटेड वीडियो बनाने के लिए आप Renderforest को यूज कर सकते हैं. आजकल ज्यादातर ट्रेंड में एनिमेशन वीडियो ज्यादा चल रही हैं.
    3. फ्लूएंट रील्स: अगर आप वीडियो में कुछ बोल रहे हैं तो उसकी स्क्रिप्ट तैयार कर के Teleprompter का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपकी रील्स फ्लूएंसी आती है. टेक्स कम होते हैं और वीडियो एक बार में शूट हो जाती है.
    4. रील्स स्क्रिप्ट: सबसे मुश्किल काम होता है स्क्रिप्ट लिखना, सभी के सामने क्या बोलना है और कैसे प्रेजेंट करना है उसके लिए आप ChatGPT की मदद ले सकते हैं.

    इन टूल्स की मदद से आप एक परफेक्ट वीडियो रेडी कर सकेंगे. इन सब टूल्स के साथ आपको अपने व्यूअर्स की पसंद का ख्याल भी करना होगा. आपको अपना यूजरबेस क्लीयर करना होगा. इसके अलावा अपने अकाउंट टाइमिंग चेक करें और पोस्टिंग टाइम पर ही फोटो वीडियो पोस्ट करें.

    डिस्क्लेमर: ऊपर बताए गए सभी सुझाव केवल जानकारी के लिए है. इन ऐप्स का इस्तेमाल करने से पहले गूगल पर रिव्यू और रेटिंग जरूर पढ़ें. ऐप्स को ऑफिशियल प्लेटफॉर्म से ही इंस्टॉल करें.

Related Articles

Back to top button