ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

शाहरुख बना दिल्ली हिंसा का बड़ा चेहरा, कार के बाद पिस्टल भी बरामद

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाकों में 24 फरवरी को हुई हिंसा के दौरान दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल पर पिस्टल तानने वाले शाहरुख को लेकर पुलिस को एक और कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, उस पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है, जो घटना में शाहरुख ने इस्तेमाल की थी। जिसके बाद शाहरुख, दिल्ली हिंसा का बड़ा चेहरा भी बन गया है।

जानकारी मुताबिक पिछले दिनों दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने शाहरुख की उस कार को भी बरामद कर लिया था, जिससे वह दिल्ली से फरार हुआ था। पूछताछ में शाहरुख ने बताया कि उसने दिल्ली से निकलने के बाद कार को हरियाणा के एक गैराज में छोड़ दिया था। वह कार उसके चाचा के बेटे की है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है।

शाहरूख को पकड़वाने में बरेली के ड्रग्स माफिया का बड़ा हाथ
बता दें कि पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि कांस्टेबल दीपक दहिया पर सरेआम पिस्तौल तानने वाले शाहरुख को पकड़वाने में बरेली (उत्तर प्रदेश) के ड्रग्स माफिया का बड़ा हाथ रहा है। जांच में यह भी पता चला है कि पुलिस से बचने के लिए शाहरुख पहले बरेली चला गया और तीन दिन तक यहां पर ठहरा। इस दौरान वह मीरगंज के खानपुरा मोहल्ले और थाने के पास रहने वाले ड्रग माफिया के यहां भी रहा।

ड्रग्स माफिया, दिल्ली नारकोटिक्स के अधिकारियों के संपर्क में था
बताया जा रहा है कि इसी ड्रग्स माफिया ने दिल्ली नारकोटिक्स सेल के हस्तक्षेप पर शाहरुख की गिरफ्तारी की तैयारी कराई। बरेली से यही माफिया उसे लेकर शामली पहुंचा। उसने पहले से ही दिल्ली नारकोटिक्स के अधिकारियों से संपर्क कर रखा था। नारकोटिक्स सेल ने क्राइम ब्रांच को जानकारी दी। जिसके चलते पुलिस ने शाहरुख को दबौचा लिया।

दिल्ली हिंसा में अब तक 53 लोगों की मौत
बता दें कि 24-25 फरवरी को हुई दिल्ली हिंसा में अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से अधिक लोग अब भी घायल हैं और विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस हिंसा में आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। साथ ही कांग्रेस की नेता इशरत जहां भी हिंसा भड़काने के आरोप में जेल में बंद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button