ब्रेकिंग
Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभि... Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32... Pune Spurious Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 24 पहुँचा; 21 अधिकारी निलंबित, सर... Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Cyber Fraud in Datia: मां पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी; 'मिर्ची हवन' का झांसा देकर लाखों की धोख... Banswara Crime News: तेजपुर गांव में विवाहिता पर सिरफिरे युवक का जानलेवा हमला; ब्लेड से किए वार, हाल... Delhi Building Collapse: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास गिरी बिल्डिंग; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया ज... Himachal Pradesh Road Accident: पांगी में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त; 8 लोगों की जान गई, रेस्क्य...
पंजाब

सड़क निर्माण में बड़े Scam का पर्दाफाश, अधिकारियों पर गिरेगी गाज

लुधियाना में सड़क निर्माण में बड़ा घपला सामने आया है। मंडी बोर्ड ने गांव इसेवाल की बन रही सड़क में ठेकेदार और मंडी बोर्ड के अधिकारियों द्वारा किया गया घोटाला पकड़ा गया है।

आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज डॉ. कंवल नैन सिंह कंग ने पत्रकारों को बताया कि आज गांव ईसेवल के लोगों ने शिकायत की थी कि गांव में बनाई जा रही सड़क के लिए ठेकेदारों द्वारा पर्याप्त मटीरियल पूरा उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। इस पर मौके पर जाकर देखा कई खामियां पाई गईं।

मंडी बोर्ड के एसडीओ और जेई को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन उनकी ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। इस पूरे चल रहे घोटाले की जानकारी मंडी बोर्ड के आला अधिकारियों और मंत्री को भेज दी गई है और ठेकेदार व मंडी बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ बनती उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

डॉ. कंग ने कहा कि कुछ अधिकारी जो पैसे के लालच में आकर गलत काम करते हैं, जिससे सरकार की छवि खराब होती है, ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई जरूर की जाएगी।

Related Articles

Back to top button