ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
पंजाब

घर से काम के लिए निकले व्यक्ति के साथ दर्दनाक हादसा, मौके पर हुई मौ/त

तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को टक्कर मारने से पति की मौत हो जाने की बेहद दुखद खबर मिली है। इस संबंध में जानकारी देते हुए फतेहगढ़ चूड़ियां थाने के ए.एस.आई सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को दर्ज करवाए बयान में बिंदू देवी पत्नी कारे लाल निवासी वार्ड नंबर 4 फतेहगढ़ चूड़ियां ने लिखावाया है कि वह और उसका पति कारे लाल (50) अपनी मोटरसाइकिल नंबर पी.बी.06ए.एल.2964 पर सवार होकर कस्बा काला अफगाना से फतेहगढ़ चूड़ियां काम के लिए जा रही थी। जब वह दोनों बेरियांवाल गांव के पास स्थित पैट्रोल पंप पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसके पति की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि उक्त मामले को लेकर कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी के बयान पर फतेहगढ़ चूड़ियां थाने में अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।

Related Articles

Back to top button