ब्रेकिंग
धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र
विदेश

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 11 आतंकवादी ढेर

काबुलः अफगानिस्तान में सेना के विशेष समूह की ओर से चलाए गए अभियानों और हवाई हमलों में कम से कम 11 तालिबानी आतंकवादी मारे गए। एक समाचार एजेंसी ने सैन्य अधिकारियों के हवाले से सोमवार देर रात यह जानकारी दी हैं। कंधार प्रांत के घोरक जिले में हवाई हमले में तालिबान का एक आतंकवादी मारा गया जबकि दक्षिणी अफगानिस्तान के हेलमुंड प्रांत में 4 आतंकवादी मारे गए, जबकि ऊरुजगन प्रांत में चलाए गए एक अलग अभियान में 6 तालिबानी आतंकवादी मारे गए।

अफगान सेना की ओर से यह हमले काबुल में रक्षा मंत्रालय के एक सुविधा केंद्र पर हुए भीषण आतंकवादी हमले के करीब दो सप्ताह बाद किए गए हैं। रक्षा मंत्रलय के केंद्र पर हुए आतंकवादी हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी और 100 से अधिक घायल हुए थे। अफगानिस्तान में कई दशकों से सेना और तालिबान तथा अल-कायदा गुट के आतंकवादियों के बीच संघर्ष चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button