ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
विदेश

इंडोनेशिया में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, मकानों और मंदिरों को पहुंचा नुकसान

जकार्ताः इंडोनेशिया के बाली द्वीप में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (ईएमएससी) के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गयी। भूकंप का केंद्र मुनकर क्षेत्र से 29 मील दूर जमीन की सतह से 63 मील की गहराई में स्थित था। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने ट्विटर पर तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें बाली में हिन्दू मंदिर और पूर्वी जावा में मकानों को हुआ नुकसान दिख रहा है।

ईएमएससी के मुताबिक भूकंप प्रभावित क्षेत्र की आबादी करीब 78 लाख है। भूकंप के कारण अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। गौरतलब है कि इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के भूकंप संभावित क्षेत्र ‘पेसिफिक रिंग ऑफ फायर’ का हिस्सा है, जहां आम तौर पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button