ब्रेकिंग
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद...
देश

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में PM मोदी ने सांसदों को कहा- राजनीति के साथ करें सामाजिक काम

मंगलवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संसदीय दल की बैठक हुई। बीजेपी संसदीय की इस बैठक में पीएम मोदी ने सभी सांसदो को राजनीति के साथ सामाजिक काम करने की सख्त नसीहत भी दी है। इस बैठक में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन समेत कई नेता मौजूद रहे। बैठक में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति से हटकर सांसदों को काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश के सामने जल संकट है, इसलिए उसके लिए भी सांसदों को काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अपने इलाके के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनता की समस्याओं के बारे में बात करनी चाहिए। सांसदों और मंत्रियों को संसद में रहना चाहिए।’ इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सख्त रवैया अपनाते हुए बीजेपी संसदीय दल की बैठक में कहा कि जो मंत्री रोस्टर ड्यूटी में उपस्थित नहीं रहते हैं, उनके बारे में उसी दिन शाम तक मुझे बताया जाए। पीएम मोदी ने सांसदों को कहा कि सरकारी काम और योजनाओ में बढ़ चढ़ कर भाग लें, सामाजिक कार्यों में हिस्सा लें, जब संसद चल रही हो तो सदन में उपस्थित रहें।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसदों को अपने क्षेत्र में जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को बताना चाहिए। पहली जो छाप होती है वही आखिरी छाप होती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति से हटकर भी सांसदों को काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने सुझाव दिया कि सांसद अपने संसदीय क्षेत्र के लिए कोई एक इनोवेटिव काम करें। जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करें। जानवरों की बीमारियों पर भी काम करें। टीबी, कोढ़ जैसे बीमारियों पर पर मिशन मोड में काम करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों काम पर ड़टे रहने की सख्त नसीहत दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button