ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
व्यापार

ट्रंप टैरिफ के खौफ से गोल्ड ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली में सोना 85 हजार रुपए के पार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का खौफ ​हरेक असेट क्लास में देखने को मिल रहा है. जहां बि​टकॉइन की कीमतें और शेयर बाजार धराशाई हो रहे हैं. वहीं दूसरी ओर निवेशकों इस डर की वजह सेफ हैवन की पनाह ले रहे हैं. जिसकी वजह से गोल्ड की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. यही कारण हैं कि देश की राजधानी दिल्ली में गोल्ड की कीमतें 85 हजार रुपए के पार चली गई हैं. वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में देखने को मिली है.

देश के वायदा बाजार में भी गोल्ड के दाम लाइफ टाइम हाई के करीब पहुंच गए हैं. जो एक फरवरी को कायम हुआ था. अमेरिका के कॉमेक्स बाजार में भी स्टॉट और फ्यूचर दोनों में 12 डॉलर प्रति ओंस से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है. जानकारों की मानें तो डॉलर खास बात तो ये है कि डॉलर इंडेक्स में तेजी के बाद भी गोल्ड की कीमतों में इजाफा है. ऐसे कहा जा सकता है कि मार्केट में फैली जबरदस्त अनिश्चितता की वजह से ही सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर गोल्ड की कीमतों में कितनी तेजी आई है.

दिल्ली में सोना 85 हजार रुपए के पार

ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें 400 रुपए उछलकर 85,300 रुपए प्रति 10 ग्राम की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं. व्यापारियों ने कहा कि रुपए में तेज गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख से सोने की कीमतें रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंची हैं. 99.9 फीसदी शुद्धता वाली कीमती धातु शनिवार को 84,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना लगातार चौथे सत्र में 400 रुपए चढ़कर 84,900 रुपए प्रति 10 ग्राम की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में पीली धातु 84,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. लगातार पांचवें सत्र में तेजी के साथ चांदी सोमवार को 300 रुपए बढ़कर 96,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई. पिछले बाजार बंद में सफेद धातु 95,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

एमसीएक्स पर सोना रिकॉर्ड लेवल पर

वहीं दूसरी ओर देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर कारोबार कर रही हैं. सोमवार शाम 7 बजे गोल्ड की कीमतें 918 रुपए की तेजी के साथ 83,222 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा था. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान सोना 83,261 रुपए पर भी पहुंच गया. वैसे शनिवार यानी एक फरवरी को गोल्ड की कीमतें 83,360 रुपए के साथ सोना लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया था. ऐसे में आप अंदाजा लगा सकता है कि सोने की कीमतें एक बार फिर से लाइफ टाइम हाई के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार हैं.

चांदी के दाम में भी इजाफा देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडी एक्सचेंज के अनुसार 7 बजकर 5 मिनट पर चांदी के दाम 853 रुपए के इजाफे के साथ 94,067 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान चांदी के दाम 94,260 रुपए पर भी पहुंच गए हैं. वैसे चांदी के दाम अभी भी अपने लाइफ टाइम हाई से काफी कम है. अक्टूबर के आखिरी दिनों में चांदी एक लाख रुपए के पार चली गई थी.

अमेरिका में भी सोना हुआ रॉकेट

अमेरिका के कॉमेक्स बाजार में सोना रॉकेट बना हुआ है. आंकड़ों के अनुसार गोल्ड फ्यूचर 16.40 डॉलर प्रति ओंस की तेजी के साथ 2,851.40 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. जबकि गोल्ड स्पॉट के दाम 11.50 डॉलर प्रति ओंस के इजाफे के साथ 2,809.56 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है. इसके विपरीत चांदी पूरी तरह से फ्लैट देखने को मिल रही है. कॉमेक्स पर सिल्वर फ्यूचर 32.33 डॉलर और सिल्वर स्पॉट के दाम 31.27 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है.

क्या कहते हैं जानकार

सोमवार को, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 55 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 87.17 (अनंतिम) पर बंद हुआ, क्योंकि ट्रम्प प्रशासन द्वारा कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगाए जाने के बाद वैश्विक बाजार की धारणा प्रभावित हुई थी. एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा कि एमसीएक्स पर सोने में सकारात्मक तेजी आई. प्रतिभागियों ने अमेरिका से संभावित ट्रेड वॉर 2.0 की चिंताओं के कारण सोने के आवंटन में वृद्धि की, जिससे सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ गई. एचडीएफसी में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि मजबूत अमेरिकी डॉलर और लंबी परिसमापन के दबाव में सोने ने कमजोर रुख के साथ कारोबार फिर से शुरू किया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा वीकेंड में टैरिफ निर्धारित करने के बाद अमेरिकी डॉलर तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया.

Related Articles

Back to top button