ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
खेल

विराट कोहली ने इस खिलाड़ी का दिन बना दिया, बल्ले के साथ तोहफे में दी ये खास चीज

12 साल के लंबे इंतजार के बाद विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी में वापसी की लेकिन वे बल्ले से फ्लॉप रहे. हालांकि उन्होंने अपने फैंस का दिल जीतने का कोई मौका नहीं छोड़ा. रणजी मैच के दौरान उन्होंने फैंस और अपने साथी खिलाड़ियों को भरपूर एंटरटेन किया. वहीं मैच के बाद भी वे अपने फैंस का दिल जीतते हुए नजर आए. इस दौरान विराट कोहली ने अपने एक साथी खिलाड़ी का तो दिन ही बना दिया. कोहली ने दिल्ली रणजी टीम के साथी खिलाड़ी सनत सांगवान को जाते-जाते एक खास गिफ्ट दिया है जो उनके लिए हमेशा अनमोल रहेगा.

कोहली ने सनत को गिफ्ट किया अपना बल्ला

विराट कोहली रणजी ट्रॉफी के मैच में अपने बल्ले से कोई कमाल नहीं दिखा सके लेकिन अब उन्होंने सनत सांगवान को अपना बल्ला गिफ्ट किया है. फैंस ने भी विराट की इसे लेकर जमकर तारीफ की है. सनत ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जो रणजी मैच की है. पहली तस्वीर में सनत और विराट साथ नजर आ रहे हैं. विराट अपना बल्ला सनत को गिफ्ट करते हुए नजर आ रहे हैं. पोस्ट के कैप्शन में सनत ने लिखा है, ‘किंग के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करना आभारी और सम्मानित महसूस कर रहा हूं. रणजी ट्रॉफी 2024-25’.

विराट कोहली ने सनत को ना सिर्फ अपना बल्ला गिफ्ट किया है बल्कि उन्हें अपना पूरा किट बैग भी गिफ्ट किया है. सनत की जर्सी पर विराट कोहली का ऑटोग्राफ भी है. अन्य तस्वीरों में सनत, कोहली के साथ रणजी मैच के दौरान फील्ड पर नजर आ रहे हैं. सनत की पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है और उन्हें कोहली से खास गिफ्ट मिलने पर यूजर्स अप्रिशिएट भी कर रहे हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखेंगे कोहली

30 जनवरी से दिल्ली और रेलवे के बीच मैच खेला गया था. दिल्ली का ये आखिरी लीग मैच था जिसे उसने जीत लिया था. लेकिन विराट कोहली पहली पारी में 15 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर हिमांशु सांगवान की गेंद पर बोल्ड हो गए थे. अब कोहली 6 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में नजर आएंगे.

Related Articles

Back to top button