ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
मनोरंजन

एक HIT, तो दूसरी SUPERFLOP… सैफ अली खान-सिद्धार्थ के अपोजिट होंगी ये 2 एक्ट्रेस!

सैफ अली खान की Race फ्रैंचाइज की चौथी किस्त पर काम चल रहा है. इस बार सैफ की वापसी हुई है. यूं तो उनके खाते में पहले से ही कई बड़ी फिल्में हैं, उनमें से एक यह फिल्म भी है. Race 3 में सलमान खान थे, पर लोगों को वो इंस्टॉलमेंट बिल्कुल पसंद नहीं आया. हालांकि, इस बार भाईजान नहीं, बल्कि नए एक्टर की एंट्री करवाई गई है. सैफ के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम सामने आया. इसी बीच फिल्म पर बड़ा अपडेट आ गया है. दोनों स्टार्स के अपोजिट एक हिट, तो एक सुपरफ्लॉप एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है.

सैफ अली खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट फिल्म में किस एक्ट्रेस को फाइनल किया गया है? क्या पुरानी वाली फीमेल कास्ट लौटेगी या कुछ नया होगा? इन सभी सवालों का जवाब मिल गया है. हाल ही में पर एक रिपोर्ट छपी. इससे पता लगा कि फिल्म में शरवरी वाघ और मानुषी छिल्लर को लेने की चर्चा है.

‘रेस 4’ में किसकी एंट्री हो गई है?

रेस की फ्रैंचाइजी में सैफ अली खान पहले भी काम कर चुके हैं. हालांकि, उनकी एक बार फिर वापसी हुई है. उनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा की हाल ही में फिल्म में एंट्री हुई है. अब नई रिपोर्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि शरवरी वाघ और मानुषी छिल्लर पिक्चर में सैफ और सिद्धार्थ से रोमांस करती हुई नजर आएंगी. अगर सबकुछ फाइनल होता है, तो यह पहली बार होगा कि जब मानुषी छिल्लर और शरवरी वाघ एक ही फिल्म में साथ काम करती दिखाई देंगी.

कुछ वक्त पहले ऐसी खबर आई थी कि सैफ अली खान की ‘रेस 4’ में वामिका गब्बी की एंट्री हो गई है. पर अब पता लगा कि वहां बात नहीं बन पाई थी. इस वक्त वामिका गब्बी अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला के लिए शूट कर रही हैं. इस पिक्चर में वो अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी. खैर, अब ‘रेस 4’ के लिए दो एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है. पर फिलहाल मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है, जिसका फैन्स को इंतजार है.

एक हिट, तो दूसरी सुपरफ्लॉप एक्ट्रेस

शरवरी वाघ ने ‘मुंज्या’ में जबरदस्त काम किया है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये छापे थे. इस वक्त वो YRF स्पाई यूनिवर्स की अल्फा में काम कर रही हैं. हालांकि, उनका नाम कई और बड़े प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ रहा है. वहीं दूसरी ओर मानुषी छिल्लर ने तीन फिल्मों में काम किया है और तीनों ही बुरी तरह से पिट गईं. अब देखना होगा मेकर्स कब तक फैन्स को गुड न्यज देते हैं.

Related Articles

Back to top button