ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
देश

सरकारी नौकरी के लालच में पत्नी ने कर दी पति की हत्या, 4 महीने बाद कब्र से निकाली लाश… अब खुलेगी पोल

कर्नाटक के चित्रदुर्ग से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला पर सरकारी नौकरी पाने की चाहत में अपने ही पति की हत्या किये जाने का आरोप लगा है. पति की मौत चार महीने पहले हुई थी. जांच के लिए पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकलवाया है. पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण सामने आएगा. मृतक मोलकालमुरु तालुका के तहसीलदार कार्यालय में एसडीए था. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

मृतक की मां ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि उसके बेटे की हत्या की गई थी. आरोप मृतक की पत्नी पर लगाया गया. यह घटना चित्रदुर्ग के होलालकेरे में घटी. मृतक का नाम सुरेश था और वह नेहरू नगर का निवासी था. उनके पिता सरकारी नौकरी में थे. अपने पिता की मृत्यु के बाद, सुरेश को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दे दी गई थी. सुरेश की मां ने अपने पति की नौकरी उसे दे दी थी, इस उम्मीद में कि उनका बेटा उनकी अच्छी देखभाल करेगा.

8 अक्टूबर को हुई मौत, कब्र में दफनाया शव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरेश मोलकालमुरु तालुका के तहसीलदार कार्यालय में एसडीए था. आरोप है कि उसका पत्नी से विवाद होता था, जिस कारण वह अपनी मां सरोजम्मा और भाइयों से अलग हो गया. 8 अक्टूबर 2024 को सुरेश की मौत हो गई. बिना कोई सूचना दिए उसकी पत्नी नागरत्ना ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया. जब उसकी मां को जानकारी हुई तो उन्हें बताया गया कि सुरेश को कथित तौर पर पीलिया था, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई.

सरकारी नौकरी के लालच में हत्या का आरोप

मृतक की मां को बहू नागरत्ना पर शक हुआ और उसपर हत्या का आरोप लगाया. सरजम्मो का आरोप है कि नागरत्ना ने उसके बेटे का दम घोंट दिया. वह पीलिया से मरने का नाटक कर रही है. पीड़ित मां ने पुलिस और लोकायुक्त से शिकायत की है कि उसने यह कृत्य इसलिए किया क्योंकि उसे लगा कि उसका पति उसकी नौकरी लगवा देगा. अंतिम संस्कार के चार महीने बाद, पुलिस ने अब होलकेरे रोड कब्रिस्तान से सुरेश की कब्र खोदकर उसके शव को बाहर निकाला है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है.

Related Articles

Back to top button