ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
मध्यप्रदेश

पागल कुत्ते का आतंक… एक दिन में 30 को काटा, लोगों में दहशत का माहौल

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर के जोबट में पागल कुत्ते ने ऐसा आतंक मचाया हुआ है कि लोग अपने घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं. महज 24 घंटे में जोबट के 30 लोगों को पागल कुत्ते ने काट लिया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो अस्पताल में भी घायल लाइनों में खड़े दिखाई दिए. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाने के बाद घायलों को छुट्टी दी गई.

कुत्ते के काटने के बाद कुछ लोगों का घाव इतना गहरा है कि उन्हें टांके लगवाने पड़ रहे हैं. जोबट के लोगों का कहना है कि पागल कुत्ता बच्चों को ज्यादा निशाना बना रहा है. एक दिन में 30 लोगों को कुत्ते ने काट लिया. इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है. लोग पागल कुत्ते को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं, जिससे कोई और इस पागल कुत्ते का निशाना न बने और इस तरह की घटना से बचा जा सके.

लोगों में पागल कुत्ते का डर

हालांकि नगर परिषद की टीम पागल कुत्ते को ढूंढने में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कुत्ते को पकड़ा नहीं गया है और वह लोगों पर हमला कर रहा है. कुत्ता लगातार लोगों को अपना निशाना बना रहा है. जोबट में जिन लोगों को कुत्ते ने काटा उनमें बच्चे, जवान और बुजुर्ग सभी तरह के लोग शामिल हैं. किसी के हाथ, तो किसी के पैर में कुत्ते ने काटा. पागल कुत्ते के इलाके में घूमने से लोगों मे डर बना हुआ है. वह अपने घरों से बाहर निकलने में भी घबरा रहे हैं.

6 साल के बच्चे पर किया था हमला

मध्य प्रदेश में इन दिनों कुत्तों का आतंक कुछ ज्यादा ही बढ़ता जा रहा है. हाल ही में ग्वालियर में भी एक 6 साल के बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया था. बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी कुत्तों ने उस पर हमला किया और बच्चे के शरीर पर कई जगह काट लिया था. इस हादसे में मासूम बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया था. अस्पताल में इलाज के दौरान उसे करीब 25 टांके लगाए गए थे.

रिपोर्ट-सुनील जोशी

Related Articles

Back to top button