ब्रेकिंग
Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो...
उत्तरप्रदेश

सुहागरात के लिए तरस गई दुल्हन, दूल्हे ने एक साल तक बात भी नहीं की… अब न्याय के लिए पहुंची कोर्ट

शादी करके अपना घर बसाना हर लड़की का सपना होता है. लेकिन क्या हो अगर शादी के बाद दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन की तरफ देखे तक नहीं. उससे बात भी न करे. यहां तक कि सुहागरात भी न मनाए. ऐसा ही एक वाकया सामने आया है उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से. यहां एक युवती की शादी पिछले साल गाजियाबाद के ही युवक से हुई थी. लेकिन शादी के एक साल बीत जाने पर भी दूल्हे ने उससे संबंध नहीं बनाए.

मंगलवार को दुल्हन ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है. दुल्हन का आरोप है कि दूल्हे के दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध हैं. इसीलिए न तो वो उससे बात करता है और न ही संबंध बनाता है. इससे उसका परिवार भी नहीं बढ़ रहा. ससुराल में सास-ससुर सब दुल्हन से बात करते हैं. सिर्फ दूल्हे का ही बर्ताव दुल्हन के साथ सही नहीं है. युवती ने बताया कि शादी के वक्त उसके घर वालों ने 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे. दूल्हे को मर्सिडीज कार भी उन लोगों ने दी थी.

साल 2021 में हुई थी दोनों की शादी

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद जिले के ही रहने वाले युवक और युवती ने 2021 में सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करते हुए अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए थे. लेकिन शादी के एक साल तक भी दोनों का दाम्पत्य जीवन शुरू नहीं हुआ. युवती ने कोर्ट में तलाक के लिए डाली अर्जी में आरोप लगाया है कि पति उसके पास आया ही नहीं. ससुराल वाले ही उससे बातचीत करते और खुश रखने का प्रयास करते. पति न बात करता और न ही उसके साथ संबंध बनाता. युवती ने कहा कि ससुराल वालों से जब उसने ये बात बताई तो उन्होंने कहा- बेटी वो सुधर जाएगा. तुम बस घर में इस बारे में किसी को भी कुछ मत बतान.

एक साल तक चुप रही दुल्हन

इससे लड़की के परिजनों को भी पता नहीं चल पाया कि उसका दांपत्य जीवन ठीक नहीं चल रहा है. लड़की एक साल तक यही व्यवहार झेलती रही लेकिन जब बर्दाश्त नहीं हुआ तो तलाक लेने पर अड़ गई. दो साल से युवती अपने मायके में रह रही है. किसी भी पक्ष की सहमति नहीं बनने पर युवती ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी डाली है. युवती ने आरोप लगाया है कि उसके पति के किसी अन्य महिलाओं से संबंध हैं जिस वजह से वह उससे बात नहीं करता.

Related Articles

Back to top button