ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
पंजाब

पंजाबियो के लिए बड़ी मुसीबत! दूसरी बार पड़ गई परेशानी

तलवंडी साब: तलवंडी साबो उपमंडल के भगवानपुरा गांव के लोगों के लिए एक बार फिर बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। गांव में पिछले 2 दिनों में दूसरी रजवाहे में बड़ी दरार आने से किसानों की 150 एकड़ फसल पानी में डूब गई है। इससे खेतों में धान, मक्का, मूंगी और हरा चारा पूरी तरह से खराब हो गया है। किसान इससे काफी परेशान दिख रहे हैं।

किसानों का कहना है कि पहली दरार के बाद दूसरी दरार नहर विभाग की लापरवाही के कारण आई है। किसानों ने कहा कि नहर विभाग ने पहली दरार को ठीक से नहीं भरा और पानी जल्दी छोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वे सुबह से अधिकारियों को फोन कर रहे हैं, लेकिन कोई अधिकारी फोन नहीं उठा रहा है।

किसानों ने बताया कि न केवल उनकी फसलें बर्बाद हुई हैं, बल्कि उनकी गाड़ियां भी पानी में डूब गई हैं और गार जमा होने से खेतों को भी नुकसान पहुंचा है। मौके पर पहुंचे नहर विभाग के जे.ई. ने बताया कि इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है तथा जो भी आदेश होंगे, उनके अनुसार कार्य किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button