ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
उत्तरप्रदेश

पानी पीने के दौरान बच्ची की जीभ में फंसा ढक्कन, डॉक्टर ने कैसे बाहर निकाला?

यूपी के गोरखपुर में कक्षा तीन में पढ़ने वाली एक छात्रा की जीभ बोतल के ढक्कन में फंस गई, जिसके बाद बच्ची रोने लगी. टीचर और स्कूल के स्टाफ ने जीभ में फंसे ढक्कन को निकालने की कोशिश की, लेकिन वो सफल ना हुए. इसके बाद स्कूल स्टाफ छात्रा को लेकर आनन-फानन में डॉक्टर के पास गया. डॉक्टर ने ऑपरेशन थिएटर में जीभ में फंसे ढक्कन को काटकर निकाला.

इसके बाद बच्ची ने राहत की सांस ली.गोरखपुर के राप्ती नगर की रहने वाली 8 वर्ष की अदित्रि सिंह गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है. अदित्रि के पिता विनीत सिंह इंश्योरेंस कंपनी में काम करते हैं. शनिवार को वह रोज की तरह स्कूल गई. वो अपनी क्लास में बोतल के ढक्कन से पानी पी रही थी, तभी अचानक उसकी जीभ ढक्कन में फंस गई.

कुछ बोल नहीं पा रही थी बच्ची

इसके बाद अदित्रि दर्द से छटपटाने लगी. ढक्कन फंसने की वजह से वह कुछ बोल भी नहीं पा रही थी, तभी क्लास में मौजूद टीचर वहां पहुंची और ढक्कन को निकालने की कोशिश करने लगीं, लेकिन ढक्कन नहीं निकला. फिर स्कूल के स्टाफ को बच्ची की जीभ से बोतल का ढक्कन निकालने की कोशिश करने में काफी समय लग गया.

दो अस्पताल के डॉक्टरों को कुछ न आया समझ

इसके बाद स्कूल स्टाफ बच्ची को पहले दो अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों को कुछ समझ नहीं आया तो उन्होंने देखने से मना कर दिया. इसके बाद स्कूल का स्टाफ छात्रा को लेकर राजेंद्र नगर स्थित नाक, कान और गले के विशेषज्ञ डॉक्टर पीएन जायसवाल के पास पहुंचा. डॉक्टर ने बच्ची को ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर ढक्कन को काटा और जीभ को सुरक्षित बाहर निकाला.

डॉक्टर पीएन जायसवाल ने बताया कि स्कूल का स्टाफ जब बच्ची को लेकर मेरे पास आया तो मुझे भी कुछ समझ नहीं आ रहा था. बच्ची की जीभ भी काली पड़ रही थी, जिसके बाद से मैंने बिना देर किए बच्ची को ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर ऑपरेशन शुरू किया. डॉक्टर ने बताया कि करीब आधे घंटे के बाद जीभ में फंसे ढक्कन को काटकर जीभ को सुरक्षित बाहर निकाला.

Related Articles

Back to top button