ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ बीजेपी की ओर बागी सांसद? भूपेंद्र यादव के घर हुई हाई-वोल्टेज बैठक Hajipur Crime News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; हाजीपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को दबोचा Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम... Abhijay Arora Vuyyuru: पंचकूला से न्यूयॉर्क तक का संघर्ष; जानिए कैसे एक असफल छात्र बना गूगल का इंजीन... Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि... Gurdaspur Election News: नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर गुरदासपुर में धारा 163 लागू; हथियार लेकर चलने... Ashwini Sharma on Punjab Govt: चुनावी वादों पर अश्विनी शर्मा का हमला; धरने पर बैठे कर्मचारियों के सम...
पंजाब

किस्त नहीं देने पर Bank ने सील किया घर, चेकिंग करने पहुंची टीम ने…

शहर में एक सील किए गए घर के ताले तोड़कर कब्जा करने का मामला सामने आया है। थाना जोधेवाल की पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ बैंक द्वारा सील की गई प्रॉपर्टी के ताले तोड़कर अंदर रहने और प्रॉपर्टी पर कब्जा करने का मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को अतुल शौकीन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके बैंक द्वारा प्रदीप यादव को 2015 में 17 लाख रुपए का लोन दिया था।

इसके बाद प्रदीप यादव ने बैंक की किस्ते नहीं दी और बैंक द्वारा तहसीलदार की उपस्थिति में उक्त घर को सील कर दिया गया। परंतु चेकिंग के दौरान जब बैंक टीम वहां गई तो उक्त घर में लगे ताले टूटे हुए पड़े थे और घर के अंदर प्रदीप यादव, प्रमोद यादव, पूनम यादव और राजदेव यादव बिना बैंक की परमिशन के मकान पर कब्जा करके बैठे हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button