ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मध्यप्रदेश

किसान संघ कार्यालय के सामने बैठे धरने पर, डिप्टी सीएम को सौंपा आवेदनों से भरा झोला

बिजली के बढ़े हुए रेट और फसलों के कम दामों को लेकर प्रदेशभर से किसान आज भोपाल पहुंचे और भारतीय किसान संघ के बैनर तले घेराव किया। किसान संघ कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए… उनका आरोप है कि सरकार हर बार फसलों के अच्छे दाम देने का वादा करती है, लेकिन अंत में सिर्फ “झुनझुना” ही पकड़ा देती है। भारतीय किसान संघ के किसानों का कहना है कि प्रदेश में किसान राजस्व विभाग की लूट से परेशान हो चुके हैं… फौती नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, बटांकन और नक्शा सुधार जैसे कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के कारण किसान लगातार परेशान हैं।

किसानों का कहना है कि सरकार के वादे महज कागजों तक ही सीमित रह जाते हैं और जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते… उनका यह भी कहना है कि फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) नहीं मिल पाता और सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं देती। वहीं, आंदोलन देख डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने किसानों से मुलाकात कर आश्वासन दिया।

डिप्टी सीएम ने कहा कि मुझे पता लगा कि किसान वल्लभ भवन आ रहे हैं, तो सरकार खुद उनके पास आ गई। डिप्टी सीएम ने किसानों की सारी मांगों को पूरा करने की बात कही इसके बाद किसानों ने शिकायती आवेदनों से भरा झोला डिप्टी सीएम को सौंप दिया।

Related Articles

Back to top button