ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...
देश

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई करें तेज… अमित शाह का जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सभी सुरक्षा एजेंसियों को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तेज करने का निर्देश दिया, ताकि ‘घुसपैठ को शून्य’ किया जा सके. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति पर दो दिनों में दो उच्च स्तरीय समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के निरंतर और समन्वित प्रयासों के कारण केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद का पारिस्थितिकी तंत्र कमजोर हुआ है.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गृह मंत्री ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को ‘घुसपैठ को शून्य’ करने के लक्ष्य के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तेज करने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य आतंकवादियों के अस्तित्व को जड़ से उखाड़ फेंकना होना चाहिए.” शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध है.

घुसपैठ और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियां घुसपैठ और आतंकवाद पर ruthless एप्रोच के साथ और कठोर कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के अस्तित्व को जड़ से खत्म करना हमारा लक्ष्य होना चाहिए.

उन्होंने कहा, “मादक पदार्थों के व्यापार से होने वाली आय से आतंकवाद को मिलने वाले वित्तपोषण पर तत्परता और कठोरता से अंकुश लगाना होगा.”

गृह मंत्री ने मंगलवार और बुधवार को लगातार दो बैठकों में सेना, पुलिस, अर्धसैनिक बलों और अन्य के शीर्ष अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की. यह पहली बार था, जब गृह मंत्री ने लगातार दो दिनों में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर इतनी विस्तृत चर्चा की.

सुरक्षा को लेकर की दो दिवसीय बैठक

बैठकों में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, डीजीपी नलिन प्रभात, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और सेना, पुलिस और नागरिक प्रशासन के अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल थे.

ये बैठकें दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर आयोजित की गईं, जिसमें पूर्व सैनिक मंजूर अहमद वागे की मौत हो गई थी और उनकी पत्नी और भतीजी घायल हो गई थीं.

Related Articles

Back to top button