ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मध्यप्रदेश

दांत से काटने पर बुजुर्ग की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या, पांच लोग गिरफ्तार

डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में आने वाले सिंघनपुरी में मंगलवार की शाम को दो महिलाओं और तीन पुरुषों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और उसे मौत के घाट उतार दिया। समनापुर पुलिस ने दोनों महिलाओं और तीन पुरुषों को पकड़ लिया है, मृतक का नाम स्वरूप दास बघेल था, बताया जा रहा है कि नर्मदा उत्सव के दौरान मंगलवार की शाम को स्वरूप दास ने नशे में दलवीर की उंगली पर दांत से काट लिया था।

इस घटना से गुस्सा होकर आरोपियों ने पहले उनके घर जाकर आंगन में मारपीट की और स्वरूप की पत्नी शांतिबाई और बहू रंजना बघेल को घर में बंद कर दिया परिवार के चिल्लाने पर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद मामला शांत हुआ, लेकिन आधे घंटे के बाद जब स्वरूप दास घर से बाहर निकला तो आसपास छुपे आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और लाठी डंडों से जमकर पीटा और उसे मौत के घाट उतार दिया।

 स्वरूप दास की पत्नी का कहना है कि शाम को हमारे घर आरोपी भगवती आंगनबाड़ी सहायिका प्रेमवती और दलवीर आ गए थे।  उन्होंने आते ही हमें घर में बंद कर दिया था और स्वरूप दास को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। हम लोग अंदर से चिल्ला रहे थे और फोन पर पड़ोसियों को जानकारी दी थी।

Related Articles

Back to top button