ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ... Kanha National Park: कान्हा में 5 बाघों की मौत से हड़कंप; न शिकारी, न आपसी संघर्ष, 'अदृश्य दुश्मन' ब...
विदेश

कोरोना महामारी के कारण सऊदी अरब वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेगा G-20 सम्मेलन का आयोजन

दुबई। सऊदी अरब ने घोषणा की है कि कोरोना महामारी के कारण नवंबर में जी-20 सम्मेलन (G-20 Summit) का आयोजन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा। सोमवार को सऊदी की तरफ से इसका एलान किया गया है। बता दें कि इस बार सऊदी अरब जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा, जिसमें 20 देशों के नेता शामिल होंगे।

सऊदी ने कोरोना महामारी की शुरूआत से पहले जी-20 सम्मेलन के रियाद में आयोजित करने की योजना बनाई थी। सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Saudi Crown Prince Mohammed bin Salman) दुनियाभर के 20 देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्रियों को संबोधित करेंगे, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शामिल होंगे। पिछले साल 2019 में जी- 20 सम्मेलन का चौदहवां संस्करण जापान के ओसाका में आयोजित किया गया था। 28 जून से 29 जून 2019 तक ओसाका में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में इसका आयोजन हुआ था। बता दें कि यह जापान में आयोजित होने वाला पहला G-20 शिखर सम्मेलन था

क्या है G-20 सम्मेलन

G-20 सम्मेलन वित्तीय बाजारों और विश्व अर्थव्यवस्था के सम्मेलन के रूप में जाना जाता हैं। इसमें शामिल 20 देश दुनिया की कुल जीडीपी के 80 फीसद से अधिक का प्रतिनिधित्व करते हैं। पिछले सालों में जी 20 देशों ने वैश्विक आर्थिक विकास को लेकर खूब काम किया है। हाल में हुए जी 20 सम्मेलनों में आर्थिक और व्यापारिक मुद्दों के अलावा वैश्विक मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, आतंकवाद, जल संकट जैसे मुद्दों को सम्मेलनों में प्रमुख्ता से उठाया गया है।

G-20 में ये देश हैं शामिल

अर्जेंटीना, चीन, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, भारत, इटली, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, कोरिया गणराज्य, तुर्की, अमेरिका, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब, ब्रिटेन, यूरोपियन यूनियन शामिल है। जी-20 में दुनिया का 80 फीसद व्यापार, दो-तिहाई जनसंख्या और दुनिया का करीब आधा हिस्सा शामिल है।

Related Articles

Back to top button