ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
खेल

SBI Fraud Alert: SBI के ग्राहक ध्यान दें, जालसाजों ने खातों में सेंध लगाने के लिए अपनाया ये तरीका, रहें सावधान

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को फ्रॉड को लेकर अलर्ट किया है। बैंक ने अपने खाताधारकों को संदिग्ध व्हाट्सएप कॉल और संदेशों के बारे में चेतावनी दी है। बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि अगर आप अपने डिटेल किसी के साथ साझा करते हैं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। बैंक ने एक ट्वीट में कहा, अब ग्राहकों को व्हाट्सएप पर टारगेट किया जा रहा है। साइबर अपराधियों से सावधान रहें और जागरूक बनें।

उल्लेखनीय है कि डिजिटल भुगतान में वृद्धि के साथ ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी भी बढ़ी है। अब, साइबर अपराधी व्हाट्सएप कॉल और संदेशों के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क कर रहे हैं।

जानिए किस तरह से ग्राहकों को जाल में फंसा रहे है जालसाज

1) ग्राहकों को लॉटरी जीतने के बारे में सूचित करना और उन्हें एसबीआई नंबर पर संपर्क करने के लिए कहना।

2) SBI कभी भी ईमेल/एसएमएस/व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से व्यक्तिगत या खाता विशेष जानकारी नहीं मांगता है।

3) बैंक ने कहा है कि वह कोई लॉटरी स्कीम या लकी ग्राहक उपहार की पेशकश नहीं करता है।

4) साइबर अपराधी की ओर से आए ऐसे किसी कॉल या मैसेज का भरोसा न करें।

5) इस तरह की धोखाधड़ी न हो इसके लिए लोगों को भी जागरूक करें।

SBI के अनुसार, यदि बैंक की गलती के कारण कोई धोखाधड़ी होती है तो ग्राहक को पूरा मुआवजा मिलेगा, लेकिन अगर ग्राहक की लापरवाही के कारण नुकसान हुआ है, तो उसे रिफंड नहीं मिलेगा

कुछ दिन पहले, एसबीआई ने अपने ग्राहकों को संभावित घोटाले के बारे में अवगत कराया था जिसमें कुछ धोखेबाज ईमेल भेज रहे हैं जो उनके आधिकारिक ईमेल के समान दिखते हैं। बैंक ने कहा है कि हम ऐसा कोई ई-मेल नहीं भेजते हैं। कृपया ऐसे ई-मेल पर क्लिक करने से बचें।

Related Articles

Back to top button