ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
उत्तरप्रदेश

ये कैसी ममता! बेटे ने खाया लड्डू तो सौतेली मां ने गर्म तवे पर बिना कपड़ों के बैठाया, जल गया मासूम… 5 दिन तक सहा दर्द

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में एक सौतेली मां ने अपने एक चार साल के मासूम बेटे को गरम तवे पर बैठा दिया. गरम तवे पर बैठने की वजह से बच्चा बुरी तरह से झुलस गया. मां ने मासूम के साथ ये हरकत 30 जनवरी की थी, जिसकी जानकारी उसके पिता को 5 फरवरी को लगी. मासूम के पिता राजेश ने अपनी दूसरी पत्नी और बेटी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

दरअसल साहिबाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की डीएलएफ कॉलोनी में रहने वाले राजेश का दो साल पहले किसी विवाद के चलते पहली पत्नी से तलाक हो गया था, लेकिन उसका चार साल का बेटा गीतांशु उसी के साथ किराए पर रहता है. पत्नी से तलाक के कुछ दिन बाद राजेश ने एक तलाकशुदा महिला से दूसरी शादी कर ली थी. महिला की 7 साल की बेटी है.

सौतेली मां बच्चे के साथ करती थी मारपीट

शादी के बाद दोनों डीएलएफ कॉलोनी में किराए के मकान में रहकर परिवार चला रहे थे, लेकिन जब राजेश नौकरी पर चला जाता तो उसके पीछे उसकी दूसरी पत्नी उसके 4 साल के बेटे गीतांशु के साथ मारपीट करती थी. वह गीतांशु से कहती थी अगर तुमने किसी को मारपीट करने की बात बताई तो तुम्हारे पिता को पुलिस पकड़ कर ले जाएगी. इसलिए गीतांशु पिता से या किसी और से सौतेली मां के बारे में कुछ नहीं बताता था.

बिना कपड़ों के तपते तवे पर बैठाया

एक दिन सौतेली मां ने गीतांशु को तपते तवे पर बैठा दिया, जिससे मासूम बुरी तरह से जल गया. अब पिता ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया. राजेश ने लिखा है कि उसके 4 साल के मासूम बच्चे गीतांशु को उसकी दूसरी पत्नी ने बिना कपड़ों के तपते तवे पर बैठाकर जला दिया. बच्चा बुरी तरह घायल हो गया है. उसका पहली पत्नी से तलाक हो गया था. इसके बाद उसने दूसरी शादी की थी. राजेश एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. वह रोजाना काम पर जाता है. उसकी गैर मौजूदगी में उसके बेटे गीतांशु के साथ उसकी सौतेली मां और उसकी बेटी मारपीट करती हैं.

5 दिन तक दर्द सहता रहा मासूम

राजेश ने आगे लिखा, “30 जनवरी को जब दोनों मां बेटी पास में ही रहने वाली उसकी सास के पास गई हुई थी, तो गीतांशु ने घर में रखा एक लड्डू चुपचाप उठाकर खा लिया. वापस आने पर जब लड्डू नहीं मिला तो सौतेली मां ने चूल्हे पर तवा गर्म किया और उसके ऊपर गीतांशु को बैठा दिया, जिससे उसके हिप्स बुरी तरह झुलस गए और गंभीर रूप से घायल हो गया. सौतेली मां ने गीतांशु को इतना डराया था कि उसने किसी को भी ये बात नहीं बताई और 5 दिन तक दर्द सहा.

पिता ने देखा तो कराया केस दर्ज

इसके बाद गीतांशुी डरा सहमा रहने लगा. 5 फरवरी को जब राजेश ने गीतांशु के कपड़े बदले तो, उसे बुरी तरह से घायल पाया. इसके बाद उसने अपने पिता से अपने साथ सौतेली मां की गई सारी हैवानियत के बारे में बताया. फिर राजेश बच्चे को अस्पताल ले गया है, जहां अब मासूम बच्चे इलाज चल रहा है. राजेश ने अपनी दूसरी पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दी है, जिस पर एसीपी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मां बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बच्चे का अस्पताल में इलाज जारी है.

Related Articles

Back to top button