ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
खेल

बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से 7 के बाजार पूंजीकरण में हुआ कुल 1.40 लाख करोड़ रुपये का इजाफा

नई दिल्ली। बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (M-cap) में कुल 1,40,430.45 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। इनमें से सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को हुआ है। बीते हफ्ते सेंसेक्स में कुल 1.60 फीसद या 812.67 अंकों की तेजी आई है। इस तरह बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS, इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में इजाफा हुआ। वहीं, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक महिंद्रा के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।

बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज का एम-कैप 74,329.95 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 12,94,038.34 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई बैंक के एम-कैप में बीते हफ्ते 22,943.86 करोड़ की वृद्धि दर्ज की गयी, जिससे यह बढ़कर 4,47,323.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस के बाजार पूंजीकरण में बीते हफ्ते 15,888.27 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ, जिससे यह 5,57,835.85 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी के एम-कैप में 12,439.33 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ, जिससे यह 5,02,316.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।, टीसीएस का बाजार पूंजीकरण पिछले हफ्ते 12,420.4 करोड़ रुपये बढ़कर 11,97,442.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बजाज फाइनेंस का एम-कैप 2,274.77 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 3,36,032.83 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक का एम-कैप 133.87 करोड़ रुपये की बढ़त से 3,50,915.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

इससे इतर एचडीएफसी बैंक के एम-कैप में पिछले हफ्ते 8,015.87 करोड़ रुपये की गिरावट आई, जिससे यह 8,71,719.64 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनीलीवर का बाजार मूल्यांकन 6,684.48 करोड़ रुपये घटकर 5,26,747.02 करोड़ रुपये रह गया। कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 6,160.88 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,86,580.16 करोड़ रुपये पर रह गया है।

दस सबसे अधिक मूल्यवान कंपनियों की सूची में पिछले हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) टॉप पर रही। इसके बाद टीसीएस (TCS), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), इंफोसिस (Infosy), हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever), एचडीएफसी (HDFC), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), एसबीआई (SBI) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) रही।

Related Articles

Back to top button