ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

प्रेमजाल में फंसाकर युवक के घरवालों से मांगी दो लाख रुपए की फिरौती, 4 गिरफ्तार

राजस्थान में झुंझुनू जिले के पिलानी थाना क्षेत्र में एक युवक को यौनाकर्षण में फंसाकर दो लाख रुपए की फिरौती मांगने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

थाना इंचार्ज मदन कड़वासरा ने समाचार एजेंसी वार्ता को बताया कि पांच मार्च को काजड़ा निवासी एक व्यक्ति ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसके परिचित के भाई को कुछ लोगों ने बंधक बना लिया और उसे छोड़ने की एवज में दो लाख रुपए मांग रहे हैं। इस पर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की तो पता चला कि मंडेरला रोड़ से सुलताना के बास की तरफ एक संदिग्ध स्विफ्ट कार घूम रही है जिसमें कुछ युवक हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो कार सड़क किनारे खड़ी थी। उसमें एक युवक को बंधक बनाकर रखा हुआ था। कार में चार युवक भी थे। पुलिस ने चारों युवकों को दबोंच कर बंधक युवक को छुड़वा लिया। युवकों से पूछताछ की तो मामला यौनाकर्षण में फंसाने का निकला।

पुलिस ने इस मामले में विजय नायक, संदीप स्वामी, बजरंग विश्नोई और माणकचंद कुमावत को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

ऐसे फंसाया जाल में-
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले का मुख्य कर्ताधर्ता मलसीसर निवासी अजय और उसकी परिचित युवती है जो अभी फरार है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक युवती ने काजड़ा पीड़ित युवक को फोन किया और अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसने चार मार्च को रात को युवक को लादूसर बुलाया। जब युवक लादूसर पहुंचा तो उसने बताया कि वह अपने भाई को भेज रही है। जो उसे अपने पास तक लेकर आ जाएगा, लेकिन उससे पहले ही चारों युवकों ने उसे दबोच लिया और मारपीट की। इसके बाद उसे गाड़ी में बंधक बना लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button