ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
टेक्नोलॉजी

WhatsApp चलाने वालों के लिए गुड न्यूज, ऐप में जुड़ने वाला ये नया फीचर, ऐसे आएगा काम

करोड़ों WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी है, कंपनी जल्द आप लोगों की सुविधा के लिए ऐप में एक नया फीचर जोड़ने वाली है. ऐप में इस नए फीचर के आने से आप लोगों को बहुत ही फायदा होगा, आप चैट के अलावा व्हॉट्सऐप के जरिए ही बिल पेमेंट भी कर पाएंगे. याद दिला दें कि 2020 में यूजर्स की सुविधा के लिए कंपनी ने UPI के जरिए पैसे भेजने और रिसीव करने वाला पेमेंट फीचर जोड़ा था और अब ये नया बिल पेमेंट वाला अपकमिंग फीचर यूजर्स की जिंदगी आसान बना देगा.

एंड्रॉयड अथॉरिटी ने बिल पेमेंट वाले फीचर के एपीके टियरडाउन को खोजा है, ये फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है. इस अपकमिंग व्हॉट्सऐप फीचर को एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.25.3.15 में स्पॉट किया गया है. इससे एक बात साफ है कि कंपनी भारत में अपनी फाइनेंशियल सर्विसेस का विस्तार करने की प्लानिंग कर रही है.

इन सर्विसेज का मिल सकता है फायदा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नया फीचर जुड़ने के बाद यूजर्स ऐप के जरिए बिजली बिल, मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज, गैस बुकिंग, पानी बिल, पोस्टपेड बिल और रेंट का पेमेंट आदि सभी सर्विसेज का फायदा इस एक ऐप से ही उठा पाएंगे.

कब तक मिलने लगेगा फीचर?

फिलहाल कंपनी की ओर से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि इस फीचर का स्टेबल अपडेट कब तक रोलआउट किया जाएगा. लेकिन उम्मीद है कि स्टेबल अपडेट देने से पहले बीटा टेस्टर के लिए ये फीचर भारत में उपलब्ध कराया जाएगा. रिपोर्ट्स की माने तो भारत में इस सर्विस को शुरू करने से पहले कंपनी को कुछ लॉजिस्टिकल और रेगुलेटरी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

इन ऐप्स को मिल सकती है टक्कर

WhatsApp में आने वाला बिल पेमेंट फीचर अगर रोलआउट हुआ तो ये फीचर Paytm, PhonePe, Amazon Pay और Google Pay जैसे ऐप्स को कांटे की टक्कर दे सकता है. इन सभी ऐप्स पर पहले से ही बिल पेमेंट की सर्विस उपलब्ध है.

Related Articles

Back to top button