ब्रेकिंग
Bokaro Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर कुएं में फेंका शव, आरोपी तूफान मांझी को उम्रकैद की सजा नगर निगम चुनाव 2026: मोहाली में निजी संस्थानों के कर्मचारियों के लिए अवकाश की मांग, भाजपा का बड़ा बय... High Court Decision: रिश्वतखोरी मामले में FCI कर्मचारी की अनिवार्य सेवानिवृत्ति बरकरार, हाईकोर्ट का ... Ludhiana Snatching News: लुधियाना में महिला से 3 तोले सोने के गहने झपटने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार Jalandhar News: AAP विधायक रमन अरोड़ा ने लौटाई सरकारी सुरक्षा, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप Punjab Civic Body Elections 2026: पंजाब में 26 मई को नगर निगम चुनाव, बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों क... Noorpur Bedi News: नूरपुरबेदी गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी के पिता समेत 2 और गिरफ्तार Ludhiana Crime: लुधियाना में ई-रिक्शा चालक के घर डाका, गेट बाहर से बांधकर बैटरियां ले उड़े चोर हाजीपुर शराब तस्करी: पुलिस को देख कार छोड़ भागा तस्कर, रॉयल स्टैग और मैकडॉवल समेत भारी खेप जब्त Barnala News: बरनाला में अनफिट वाहनों पर लगा प्रतिबंध, जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए सख्त आदेश
व्यापार

RBI ने उठाया ये बड़ा कदम, अब बैंकिंग धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम

भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बड़ा कदम उठाया है. बैंकिंग धोखाधड़ी को रोकने के लिए RBI ने शानदार प्लान बनाया है. 7 फरवरी 2025 को RBI ने घोषणा की कि भारतीय बैंकों के लिए एक विशेष इंटरनेट डोमेन ‘bank.in’ और गैर-बैंक वित्तीय संस्थाओं के लिए ‘fin.in’ होगा. RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि ‘bank.in’ के लिए रजिस्ट्रेशन अप्रैल 2025 से शुरू होगा. उसके बाद ‘fin.in’ को भी लागू किया जाएगा. पिछले कुछ सालों में डिजिटल पेमेंट में धोखाधड़ी की घटनाएं काफी बढ़ी हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते है.

पेमेंट सर्विसेज में बढ़ेगा भरोसा

इस कदम से साइबर सुरक्षा और धोखाधड़ी को कम करने में मदद मिलेगी. इससे डिजिटल बैंकिंग और पेमेंट सर्विसेज में भरोसा बढ़ेगा. इंस्टिट्यूट फॉर डेवलपमेंट एंड रिसर्च इन बैंकिंग टेक्नोलॉजी (IDRBT) को इस डोमेन का विशेष रजिस्ट्रार नियुक्त किया जाएगा. इसके अलावा RBI ने क्रॉस-बॉर्डर ‘कार्ड नॉट प्रेजेंट’ (CNP) ट्रांजेक्शन के लिए भी निर्णय लिया है.

अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में भी नियम होंगे लागू

यह सुरक्षा व्यवस्था अब केवल घरेलू ट्रांजेक्शन के लिए अनिवार्य है. जल्द ही इसे अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में भी लागू किया जाएगा. RBI जल्द ही इस संबंध में एक सर्कुलर जारी करेगा. इस कदम से डिजिटल पेमेंट में धोखाधड़ी की घटनाएं को कम किया जा सकेगा. पिछले कुछ सालों में धोखाधड़ी की घटनाएं काफी बढ़ी हैं. ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि RBI कि तरफ से और भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाए

विशेष इंटरनेट डोमेन की तैयारी

RBI ने घोषणा की कि भारतीय बैंकों के लिए एक विशेष इंटरनेट डोमेन ‘bank.in’ और गैर-बैंक वित्तीय संस्थाओं के लिए ‘fin.in’ होगा. RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि ‘bank.in’ के लिए रजिस्ट्रेशन अप्रैल 2025 से शुरू होगा. इंस्टिट्यूट फॉर डेवलपमेंट एंड रिसर्च इन बैंकिंग टेक्नोलॉजी (IDRBT) को इस डोमेन का विशेष रजिस्ट्रार नियुक्त किया जाएगा. 7 फरवरी 2025 को RBI ने घोषणा कर इस बात कि जानकारी दी है.

Related Articles

Back to top button