ब्रेकिंग
Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन GPM Crime: गांजा तस्करी के पैसों के लेनदेन में हुआ था अपहरण; स्कॉर्पियो, पिस्टल और कारतूस के साथ आरो...
व्यापार

Stock Market Update: गिरते बाजार में LIC ने चली बड़ी चाल, भारतीय शेयर बाजार में निवेश किए ₹18,500 करोड़

मार्च तिमाही में जब भारतीय शेयर बाजार भारी बिकवाली के दबाव में था, तब देश की सबसे बड़ी संस्थागत निवेशक कंपनी LIC ने बड़ा दांव खेला. कंपनी ने करीब 18,500 करोड़ रुपये निवेश कर Bajaj Finance, Infosys, TCS, Bharti Airtel और IRFC जैसे शेयरों में हिस्सेदारी बढ़ाई. खास बात यह रही कि LIC ने उन कंपनियों पर दांव लगाया जिनके शेयर 20% से 30% तक टूट चुके थे. इससे साफ है कि LIC ने बाजार की कमजोरी को लंबी अवधि के अवसर के रूप में देखा है.

भारतीय शेयर बाजार में मार्च तिमाही के दौरान आई तेज गिरावट के बीच भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने आक्रामक निवेश रणनीति अपनाते हुए करीब 18,500 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. देश की सबसे बड़ी घरेलू संस्थागत निवेशक कंपनी ने उन शेयरों पर दांव लगाया जिनमें भारी गिरावट देखने को मिली थी. LIC की यह रणनीति बाजार में बाय द डिप यानी गिरावट पर खरीदारी की सबसे बड़ी मिसाल बनकर सामने आई है.

बजाज फाइनेंस में की सबसे ज्यादा खरीदारी

LIC ने इस दौरान बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा खरीदारी की. कंपनी ने 2.32 करोड़ अतिरिक्त शेयर खरीदकर करीब 2,167 करोड़ रुपये निवेश किए. खास बात तो यह रही कि तिमाही के दौरान बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 19% टूट चुका था. इसके अलावा LIC ने भारती एयरटेल में 2,153 करोड़ रुपये, TCS में 2,143 करोड़ रुपये और Cipla में 2,068 करोड़ रुपये का निवेश किया.

सबसे ज्यादा चर्चा IRFC में बढ़ाई गई हिस्सेदारी की हो रही है. LIC ने Indian Railway Finance Corporation के 18.72 करोड़ अतिरिक्त शेयर खरीदे, जिनकी अनुमानित वैल्यू 2,044 करोड़ रुपये रही. तिमाही के दौरान IRFC का शेयर करीब 30% गिरा था, लेकिन इसके बावजूद LIC ने इस PSU कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 1.10% से बढ़ाकर 2.54% कर दी.

आईटी स्टॉक्स में भी लगाया दांव

IT सेक्टर में भी LIC ने बड़ा भरोसा दिखाया. Infosys में करीब 1,897 करोड़ रुपये और HAL में 1,819 करोड़ रुपये का निवेश किया गया. Infosys का शेयर इस दौरान 23% और HAL करीब 21% टूट चुका था. इसके अलावा HCL Technologies, Hyundai Motor India और Maruti Suzuki भी LIC की टॉप खरीदारी वाली कंपनियों में शामिल रहीं.

हालांकि, LIC की रणनीति सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं रही. कंपनी ने कुछ बड़े बैंकिंग और मेटल शेयरों में मुनाफावसूली भी की. सबसे बड़ी बिकवाली SBI में हुई, जहां LIC ने 4,626 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. इसके अलावा ICICI Bank और HDFC Bank में भी हिस्सेदारी कम की गई. HDFC Bank के शेयर में भी तिमाही के दौरान भारी गिरावट आई थी, लेकिन LIC ने यहां खरीदारी के बजाय कटौती करना बेहतर समझा.

Related Articles

Back to top button