ब्रेकिंग
Ajnala Land Dispute: अजनाला के खतराय कलां गांव में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष; फायरिंग में एक की मौत... Mahakaleshwar Temple Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शनों का नया रिकॉर्ड; 3 दिनों में 7 लाख से ज्यादा भक्त... Bhopal Crime News: रानी कमलापति स्टेशन से आईएसबीटी जा रही महिला का बैग ऑटो में छूटा; पुलिस ने सीसीटी... Ujjain News: महामंडलेश्वर सुमिनानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी; पत्र में कन्हैया लाल हत्याक... Ujjain Suicide Case: UPSC एस्पिरेंट राहुल ने की आत्महत्या; 6 पन्नों के सुसाइड नोट में ससुराल वालों प... Agar Malwa Police Controversy: फर्जी ड्रग्स केस में घिरे 90 पुलिसकर्मी; कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन था... MP High Court: दागदार अधिकारी को नहीं मिल सकता चीफ इंजीनियर का प्रभार; हाईकोर्ट ने PWD को दिए सख्त न... Indore Crime News: कार का शीशा खटखटाकर मोबाइल लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार; यूपी के 5 शातिर ठग चढ़े पुलि... Sagar University News: पूर्व कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता पर बेशकीमती फर्नीचर और किताबें ले जाने के गं... Sheopur Land Dispute: श्योपुर में मंदिर की दान दी गई जमीन पर दबंगों का कब्जा; स्थानीय निवासियों ने प...
उत्तरप्रदेश

महाकुंभ से जाने से पहले नागा साधु क्यों ढीली कर देते हैं धर्म ध्वज की डोर? अंतिम दिन खाते हैं ये चीज

संगम नगरी प्रयागराज में अमृत स्नान खत्म होने के बाद से धीरे-धीरे सभी अखाड़ों के नागा साधु भी महाकुंभ से जाने लगे हैं. अभी सिर्फ 7 अखाड़ों के नागा साधु बचे हैं, जो 12 फरवरी को यहां से काशी चले जाएंगे. लेकिन नागा साधु महाकुंभ से जाने से पहले दो काम जरूर करते हैं. एक तो जाते समय कढ़ी-पकौड़ी का भोज. और दूसरा, जाते समय अपने शिविर में लगे धर्म ध्वज की डोर को ढीला कर देते हैं.

माना जाता है कि ये इनकी परंपरा है. नागा साधु परंपरा के मुताबिक महाकुंभ से जाते वक्त कढ़ी-पकौड़ी का भोज करना होता है. फिर अपने शिविर में लगे धर्म ध्वज की डोर को भी ढीला करना होता है. जूना अखाड़े के संत ने बताया कि यह परंपरा सदियों से चली आ रही है.

महाकुंभ का आज यानि शुक्रवार को 27वां दिन है, अभी इसका आयोजन 19 दिन तक और होना है. 26 फरवरी को महाकुंभ का अंतिम दिन है. नागा साधुओं के तीनों अमृत स्नान भी पूरे हो चुके हैं. जिसके बाद नागा साधु वापसी करने लगे है. गुरुवार को कुछ अखाड़ों के नागा साधुओं ने यहां से प्रस्थान कर लिया है. जबकि, कुछ अखाड़े के नागा 12 फरवरी से प्रस्थान करेंगे. वहीं, कुछ अखाड़ों के साधु बसंत पंचमी के स्नान के बाद ही चले गए थे. 7 अखाड़ों के नागा साधु अब सीधे काशी विश्वनाथ जाएंगे.

काशी विश्वनाथ जाएंगे नागा साधु

बताया जा रहा है कि महाशिवरात्रि के चलते 7 अखाड़ों के नागा काशी विश्वनाथ जाएंगे. यहां पर वे 26 तारीख यानी महाशिवरात्रि तक अपना डेरा जमाएंगे. इसके बाद वे अपने-अपने अखाड़ों में वापस लौटेंगे. महाशिवरात्रि के मौके पर नागा बनारस में शोभायात्रा निकालेंगे, मसाने की होली खेलेंगे और गंगा स्नान करेंगे. यानि तीन कार्य पूरा करने के बाद नागा वापसी कर लेंगे.

तीनों शाही स्नान खत्म होते ही आगे बढ़े

साधु-संतों के लिए अमृत स्नान काफी अहम होता है. ऐसी मान्यता है कि अमृत स्नान करने से एक हजार अश्वमेघ यज्ञ के बाराबर का पुण्य मिलता है. महाकुंभ में अमृत स्नान के बाद साधु-संत ध्यान में लीन हो जाते हैं. आखिरी अमृत स्नान करने के बाद सभी नागा अपने आखाड़ों की ओर बढ़ने लगते हैं.

Related Articles

Back to top button