ब्रेकिंग
Punjab Transfer Policy Update: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा बढ़ी; अब 30 जून तक... Punjab Weather Alert: पंजाब के 13 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट; तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी Ajnala Land Dispute: अजनाला के खतराय कलां गांव में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष; फायरिंग में एक की मौत... Mahakaleshwar Temple Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शनों का नया रिकॉर्ड; 3 दिनों में 7 लाख से ज्यादा भक्त... Bhopal Crime News: रानी कमलापति स्टेशन से आईएसबीटी जा रही महिला का बैग ऑटो में छूटा; पुलिस ने सीसीटी... Ujjain News: महामंडलेश्वर सुमिनानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी; पत्र में कन्हैया लाल हत्याक... Ujjain Suicide Case: UPSC एस्पिरेंट राहुल ने की आत्महत्या; 6 पन्नों के सुसाइड नोट में ससुराल वालों प... Agar Malwa Police Controversy: फर्जी ड्रग्स केस में घिरे 90 पुलिसकर्मी; कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन था... MP High Court: दागदार अधिकारी को नहीं मिल सकता चीफ इंजीनियर का प्रभार; हाईकोर्ट ने PWD को दिए सख्त न... Indore Crime News: कार का शीशा खटखटाकर मोबाइल लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार; यूपी के 5 शातिर ठग चढ़े पुलि...
पंजाब

Jalandhar में ED का Action, लग्जरी गाड़ियां सीज….अभी अभी आई बड़ी खबर

शहर से अभी-अभी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, ED ने जालंधर में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई की है। जालंधर एनफोर्समैंट डायरेक्टर (ED) टीम ने व्यूनाऊ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड, बिग ब्वॉय टॉयज सहित अन्य के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। ED की जांच दौरान 178.12 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को सीज कर लिया है, जिसमें 6 अचल प्रॉपर्टी, 73 बैंक खातों की जमा राशि और 26 लग्जरी वाहन शामिल है।

बता दें कि व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और बिग ब्वॉय टॉयज से जुड़ी मंडेशी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, प्लैंकडॉट प्राइवेट लिमिटेड, बाइटकैनवास एलएलपी, स्काईवर्स, स्काईलिंक नेटवर्क और संबंधित संस्थाओं के खिलाफ ED ने 17 से 20 जनवरी को जांच की थी। इस मौके पर एक लैंड क्रूजर (2.20 करोड़), मर्सिडीज जी-वैगन (4 करोड़), 3 लाख रुपए कैश, आपत्तिजनक दस्तावेज, रिकॉर्ड और डिजिटल डिवाइस समेत कई सामानों को जब्त कर लिया था।

जानें मामला

गौरतलब है कि, ED की शिकायत पर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इसी बीच जांच में सामने आया कि व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड ने दूसरी कंपनियों के साथ मिलकर विभिन्न निवेशकों को झांसा दिया। उन्हें क्लाउड पार्टिकल्स बेचने और उन पार्टिकल्स को वापस लीज पर देने की आड़ में ज्यादा रिटर्न देने की बात कही गई थी, लेकिन इसके लिए उनके पास कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं था।

Related Articles

Back to top button