ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
राजस्थान

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के फोन टेपिंग के आरोप पर विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा, सीएम से मांगा इस्तीफा

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने अपना फोन टेप करने का आरोप लगाया है. इसे लेकर शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस ने हंगामा किया और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की. कांग्रेस ने कहा कि जब तक इस मामले पर सरकार का जवाब नहीं आयेगा, तब-तक सदन की कार्यवाही नहीं चलने देंगे.

कांग्रेस ने शुक्रवार को सदन के अंदर और बाहर सरकार को घेरा. विधानसभा में कांग्रेस ने दो-तीन बार हंगामा किया और सभी कांग्रेस विधायक सदन के बाहर आकर नारेबाजी करते दिखे.

हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. कांग्रेस विधायक काली पट्टी बांधकर सदन में पहुंचे थे. वे फोन टैपिंग मामले को लेकर वेल में नारेबाजी करते रहे. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री का फोन टैप किया जा रहा है और मंत्री ने मुख्यमंत्री पर इसका आरोप लगाया है.

कांग्रेस ने सीएम से मांगा इस्तीफा

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार के मुखिया और सीएम ख़ुद गृह मंत्री भी हैं तो उनको डॉ किरोड़ी के आरोप पर सदन में जवाब देना चाहिए. इस मुद्दे को लेकर विधानसभा में कांग्रेस ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की.

पत्रकारों को संबोधित करते हुए जूली ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री सदन में जवाब नहीं देते, वे लोग विधानसभा की कार्यवाही नहीं चलने देंगे. उन्होंने कहा किक्या आपको लगता है कि सरकार का कोई कैबिनेट मंत्री फोन टैपिंग कर रहा है? गृह विभाग मुख्यमंत्री के पास है और यह आरोप मुख्यमंत्री पर है. जब तक मुख्यमंत्री सदन में जवाब नहीं देते, हम कार्यवाही नहीं चलने देंगे.’

कांग्रेस पर मंत्री ने किया पलटवार, आरोप को किया खारिज

बता दें कि कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने अपनी सरकार पर जासूसी का आरोप लगाया था गुरुवार को उन्होंने जयपुर के आमागढ़ मंदिर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में सरकार पर जमकर निशाना साधा था.

कांग्रेस के तीखे हमलों के बीच प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने सफाई दी. उन्होंने दावा किया कि किसी मंत्री और विधायक का फोन टेप नहीं किया जा रहा. बेढम ने तो किरोड़ीलाल मीणा के वायरल वीडियो तक से इनकार कर दिया. बेढम ने कहा कॉंग्रेस के पास कोई मुद्दा नही है. इसलिए झूठ फैला रही है.

Related Articles

Back to top button