ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
खेल

चीफ सलेक्टर का खुलासा- नंबर 4 के बल्लेबाज नहीं, बल्कि इस वजह से विश्व कप हारी टीम इंडिया

नई दिल्ली। World Cup 2019 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। लीग मैच के 9 मुकाबले खेलने के बाद भारतीय टीम विश्व कप की अक तालिका में नंबर एक पर थी। भारतीय टीम ने 7 मुकाबले जीते थे, जबकि एक मैच में हार मिली थी और एक मैच बेनतीजा रहा था। इस तरह लग रहा था के भारतीय टीम इस विश्व कप की प्रबल दावेदार है, लेकिन बारिश के कारण दो दिन तक चले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा और टीम इंडिया विश्व कप से बाहर हो गई थी।

इंग्लैंड और वेल्स में खेले गिए विश्व कप 2019 के लिए जिस शख्स ने भारतीय टीम को चुना था, उस शख्स का बतौर चयन समिति अध्यक्ष कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। हम बात कर रहे पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और भारतीय टीम की चयनकर्ताओं की समिति के चैयरमैन एमएसके प्रसाद की। एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयन समिति ने विश्व कप की टीम चुनी और फिर बीच विश्व कप में चोट के कारण कुछ बदलाव किए जिसके कारण उनको आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा, क्योंकि नंबर 4 का बल्लेबाज भारत के पास नहीं था।

एमएसके प्रसाद का कार्यकाल खत्म होने से पहले टाइम्स ऑफ इंडिया ने उनसे बात की और पूछा कि आपको वर्ल्ड कप 2019 के लिए नंबर 4 का बल्लेबाज नहीं मिलने का कारण आलोचना झेलनी पड़ी है। इस पर आपका क्या कहना है? इसके जवाब में एमएसके प्रसाद ने कहा है कि भारतीय टीम नंबर 4 के बल्लेबाज की वजह से वर्ल्ड कप नहीं हारी है। एमएसके प्रसाद ने कहा है, “मैं नहीं मानता कि नंबर 4 के बल्लेबाज की वजह से भारतीय टीम हारी है, क्योंकि भारतीय टीम ने प्वाइंट्स टेबल में टॉप किया था और सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में एक बुरा सेशन गुजरा, जिसका खामियाजा हमको भुगतना पड़ा।”

गौरतलब है कि सेमीफाइनल तक भारतीय टीम ने कुल 10 मैच खेले थे, जिसमें 8 मैचों में नंबर चार के बल्लेबाजों को बैटिंग करनी पड़ी थी। इन 8 मैचों में 4 बार नंबर चार का बल्लेबाज बदला गया, जिसमें केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर और रिषभ पंत का नाम शामिल था। लोकेश राहुल ने एक मैच में 42 गेंदों में 26 रन बनाए थे। हार्दिक पांड्या ने एक मैच में 27 गेंदों में 48, जबकि दूसरे मैच में 19 गेंदों में 26 रन बनाए। वहीं, विजय शंकर ने एक मैच में 41 गेंदों में 29 रन और दूसरे मैच में 19 गेंदों में 14 रन बनाए। बाकी के तीन मैच रिषभ पंत ने नंबर चार पर खेले और एक मैच में 29 गेंदों में 32 रन, दूसरे मैच में 41 गेंदों में 48 रन और सेमीफाइनल मैच में 56 गेंदों में 32 रन बनाए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button