ब्रेकिंग
पुलिस पर बदसलूकी और घूसखोरी के आरोप लगाने वाले मॉडल कपिल खादीवाला को कनाड़िया पुलिस ने थमाया नोटिस, ... इंदौर के फूटी कोठी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी हटाने पहुंची नगर निगम टीम से भारी विवाद: नेता प्रतिपक्ष ... ग्वालियर से नाराज होकर निकली 10 वर्षीय मासूम सात दिन बाद आगरा में मिली सुरक्षित, तीन राज्यों में पुल... पुलिस पर अभद्रता और रिश्वतखोरी के आरोप लगाने वाले मॉडल कपिल खादीवाला को कनाड़िया पुलिस ने थमाया नोटि... विदिशा में दुष्कर्म के आरोपियों पर प्रशासन का कड़ा एक्शन: खाम बाबा और तोपपुरा इलाके में बुलडोजर चलाक... पांढुर्ना के तिगांव में बेटों ने पेश की अनूठी मिसाल: पिता के अधूरे सपने को पूरा करते हुए नदी के तट प... सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों में लापरवाही का खामियाजा भुगत रही उज्जैन की जनता: इंदिरा नगर में सीवर ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा स्पष्टीकरण: एक भी आउटसोर्स कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा, सेवा व्यव... विशेष सघन पुनरीक्षण और मतदाता सूची से नाम काटे जाने के विरोध में कांग्रेस का बड़ा कदम: कल 26 नवंबर क... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार: उम्मीदवारों की घोषणा से कांग्रे...
देश

आज महिलाएं संभालेंगी PM का ट्विटर अकाउंट, ‘नारी शक्ति’ विजेताओं से भी मिलेंगे मोदी

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट आज महिलाएं संभालेंगी। वहीं आज पीएम मोदी International Women’s Day पर नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात भी करेंगे और उनकी कहानियां सुनेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक पीएम मोदी लोक कल्याण मार्ग पर नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार सुबह राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करेंगे।

सरकार हर साल विशेष रूप से वंचित और कमजोर तबके की महिलाओँ के सशक्तीकरण के क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाले लोगों, समूहों, संस्थानों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करती है। बता दें कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने पर विचार करने की बात कही थी। हालांकि उन्होंने मंगलवार को कहा था कि वह महिला दिवस (8 मार्च) पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं को सौंपेंगे जिनका जीवन एवं कार्य प्रेरणा देने वाला हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button