ब्रेकिंग
बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर देश के 6 राज्यों में सीबीआई के छापे बलौदाबाजार के गिधौरी में सनसनी, तालाब के पास खून से लथपथ मिला 19 वर्षीय युवक का शव खूंटी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रांची-खूंटी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग गिरिडीह के बासाबूदा गांव में अंधविश्वास का खूनी खेल, डायन-बिसाही के आरोप में महिला की निर्मम हत्या लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सजी झुमरी तिलैया की सबसे बड़ी फल मंडी दहेज हत्या मामलों में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिर्फ रिश्तेदार होने मात्र से नहीं ठहरती आपराधि... पलामू के नावाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत और एक घायल डाल्टनगंज के नामकरण वाले ब्रिटिश अधिकारी के वंशज पहुंचे झारखंड, लातेहार और पलामू का किया दौरा झारखंड के 26 वर्षों के सफर में स्वास्थ्य सेवाओं का विकास, सदर अस्पताल से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बदली...
मनोरंजन

175 करोड़ की कमाई, 68 अवॉर्ड… बॉलीवुड की वो फिल्म जिसमें हीरो ने नहीं बोला कोई डायलॉग, फिर भी सुपरहिट साबित हुई

बॉलीवुड की कई सारी ऐसी फिल्में हैं, जो उनके डायलॉग, गाने, एक्शन जैसे सीन की वजह से सुपरहिट साबित होते हैं. हालांकि, एक ऐसी भी फिल्म है, जिसमें न ही हीरो ने कोई भी डायलॉग बोला था और न ही कोई एक्शन सीन था, पर इसके बावजूद भी पिक्चर बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘बर्फी’ है, जो कि आज से 12 साल पहले रिलीज हुई थी. इस फिल्म में लीड रोल में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा थे.

साल 2012 में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस फिल्म ने उस वक्त की रिलीज हो रही सभी फिल्मों का ट्रेंड ही चेंज कर दिया था. मेकर्स को ये लगता था कि फिल्म में एक्शन हो, विलेन की एंट्री हो इससे फिल्म सुपरहिट हो जाती है, लेकिन अनुराग बसु की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने सारे झूठ मिटा दिए. इस फिल्म में रणबीर कपूर बर्फी नाम के एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे थे, जो कि न ही सुन सकता है और न ही बोल सकता है.

एक्टर्स को मिली थी खूब सराहना

वहीं प्रियंका ने इस फिल्म में ऑटिज्म से पीड़ित के किरदार में दिखीं, जिसका नाम झिलमिल था. इस किरदार के लिए एक्ट्रेस को लोगों से काफी सराहना मिली, यहां तक कि उन्होंने खुद भी बताया कि ये किरदार उनका अभी तक की बेस्ट परफॉर्मेंस है. इस फिल्म का हिस्सा इलियाना डिक्रूज भी थीं, जो कि सपोर्टिंग रोल में दिखीं. ‘बर्फी’एक प्योर लव स्टोरी का परफेक्ट एग्जांपल है, साथ ही इसमें कॉमेडी भी भरपूर है.

दो गुना से ज्यादा की थी कमाई

रिलीज के बाद ‘बर्फी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने दुनियाभर में 175 करोड़ रुपए और देशभर में 112 करोड़ रुपए की कमाई की थी. इस फिल्म के बजट की बात करें, तो ये 40 करोड़ रुपए के बजट पर बनी फिल्म है. इसके साथ ही फिल्म ने 68 अवॉर्ड अपने नाम किया था. फिल्म की कहानी के साथ ही इसके गाने भी लोगों को बहुत पसंद आए थे. लव ट्रायंगल पर बनी इस फिल्म को ट्रेंडसेटर का अवॉर्ड भी मिला था.

Related Articles

Back to top button