ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

कोरोना के तीन नए मरीज आए सामने, देश में संख्या बढ़कर हुई 34

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को भारत में तीन और कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हुई है। देश में अब कुल मामले बढ़कर 34 हो गए हैं। ईरान से लौटे लद्दाख में दो लोगों में कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है। वहीं, ओमान से लौटे तमिलनाडु के व्यक्ति में भी कोरोना वायरस पाया गया है।
PunjabKesari
पीएम मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए सभी तरह की आवश्यक तैयारियों और चिकित्सा सुविधाओं तथा एहतियातन उठाए जाने वाले कदमों की शनिवार को उच्च-स्तरीय समीक्षा की। स्वास्थ्य सचिव ने बैठक में कोरोना वायरस से निपटने के लिए तैयारियों और उठाये गए कदमों की जानकारी दी और विदेशों से आने वाले लोगों पर नजर रखने, प्रयोगशालाओं की जरूरत और अस्पतालों में सुविधाएं उपलब्ध कराने आदि पर बल दिया। औषधि विभाग के सचिव ने देश में दवाओं की उपलब्धता आदि की जानकारी दी।

हर्षवर्धन ने देश के सभी राज्यों के साथ समन्वय स्थापित करने पर बल दिया और अस्पतालों में कोरोना के संदिग्ध मरीजों के लिए अलग बेड उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित किया। पॉल ने भी कहा कि अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है।

मोदी ने सभी विभागों द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि भारत को इस जानलेवा रोग से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को आपस में मिल-जुलकर काम करने और समन्वय स्थापित करने तथा इस रोग के बारे में लोगों में जागरुकता फैलाने और एयतियाती कदम उठाने की आवश्यकता है।

मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए दुनिया भर में जो कदम उठाये जा रहे हैं उससे भी सीखने और उसे अपनाने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने लोगों से भीड़भाड़ वाले इलाके से दूर रहने और एहतियात बरतने की सलाह दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईरान से भारतीयों को जल्द निकाला जाए और इस रोग के संदिग्ध मरीजों की जितना जल्द हो सके, जांच की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button