ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
बिहार

चाय दुकान पर बैठकर टीचर के बिगड़े बोल, हिंदू देवताओं के बारे में कही बुरी बात, गिर सकती है गाज

बिहार के मुजफ्फरपुर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक टीचर चाय की दुकान पर बैठकर हिंदू देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए नजर आ रहा है. वीडियो में कुछ लोग उसे समझाते हुए भी नजर आ रहे हैं, लेकिन टीचर किसी की बात मानता हुआ नजर नहीं आ रहा है. वायरल वीडियो को लेकर पुलिस का कहना है कि वह भगवान पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले टीचर पर एफआईआर दर्ज कर जल्द ही कार्रवाई करेगी.

मुजफ्फरपुर में एक टीचर का वीडियो इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है. टीचर वीडियो में चाय की दुकान पर बैठा हुआ नजर आ रहा है. यहां टीचर भगवान पर अभद्र टिप्पणी कर रहा है. वायरल वीडियो में कुछ लोग टीचर को समझाते हुए यह कहते सुने जा सकते हैं कि आप तो टीचर है देवी-देवताओं पर अमर्यादित टिप्पणी कैसे कर सकते है. आप ऐसे कैसे बोल रहे हैं. लोगों के समझाने के बावजूद भी टीचर किसी की बात सुनते हुए नजर नहीं आ रहा है.

टीचर ने हिंदू देवी-देवताओं पर की अमर्यादित टिप्पणी

इसी दौरान पास बैठे एक शख्स ने टीचर की वीडियो बना ली थी, जो अब काफी वायरल हो रही है. वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग टीचर की कड़ी निंदा कर रहे हैं और प्रशासन से टीचर से खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वीडियो को लेकर दावा कि जा रहा है कि यह वीडियो मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड क्षेत्र का है. वहीं टीचर को लेकर दावा किया जा रहा है कि उसकी पहचान विनय पासवान के तौर पर हुई है, जो कि बखरा मुशहर टोलाो के एक सरकारी स्कूल में टीचर है.

SDM ने दिए जांच के आदेश

यह वीडियो पूरे जिले में तेजी से फैल रहा है. वहीं, हिंदू संगठनों के लोगों ने भी इस पर अपना विरोध दर्ज कराया है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपी टीचर पर FIR दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाएगी.वायरल वीडियो देखने के बाद मुजफ्फरपुर SDM पश्चिमी श्रेया श्री ने वीडियो की जांच के आदेश दे दिए है. SDM का कहना है कि वीडियो कहां का है और उसमें दिख रहा व्यक्ति कौन है. इसकी जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button