ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

दिल्ली CM-मंत्री पर बीजेपी का मंथन, 14 के बाद होगा शपथग्रहण समारोह

दिल्ली में पूरे 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की सत्ता एक बार फिर काबिज हो गई है. इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर थी, लेकिन बीजेपी की आंधी में झाड़ू का सफाया हो गया है. जीत हासिल करने के बाद सूत्रों के मुताबिक, 14 फरवरी के बाद शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है.

दिल्ली में बीजेपी ने 48 सीटें हासिल की हैं. वहीं, आम आदमी पार्टी ने 22 सीटें हासिल की. इसी के साथ आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, सौरभ भारद्वाज समेत कई दिग्गजों के हाथ हार लगी है. दिल्ली की कुर्सी पर बैठने के बाद बीजेपी अब सीएम और मंत्रियों को लेकर मंथन कर रही है.

कब होगा शपथग्रहण समारोह

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में शपथग्रहण समारोह 14 फरवरी के बाद हो सकता है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 13 फरवरी तक विदेश दौरे पर जा रहे हैं. पीएम मोदी पहले फ्रांस के दौरे पर जाएंगे, उसी के बाद वो अमेरिका का दौरा करेंगे. पीएम के विदेश दौरे से लौटने के बाद दिल्ली में शपथग्रहण समारोह होने की संभावना है.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष रविवार शाम को सभी जीते हुए विधायकों से मुलाकात करेंगे. शनिवार शाम बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह के साथ शपथग्रहण और दिल्ली में बनने वाली सरकार की रूपरेखा को लेकर चर्चा हुई. इसी के साथ सूत्रों के हवाले से यह जानकारी भी मिली है कि शपथग्रहण समारोह काफी भव्य होगा, एनडीए नेताओं और सभी एनडीए शासित राज्यों के सीएम को भी बुलाया जाएगा.

दिल्ली बीजेपी ने बुलाई बैठक

दिल्ली में जीत के बाद अब बीजेपी पार्टी सीएम को चुनने के लिए चर्चा कर रही है. दिल्ली बीजेपी ने रविवार को सभी विधायकों की बैठक बुलाई है. दिल्ली बीजेपी ऑफिस में यह बैठक बुलाई गई है. यह मीटिंग शाम 5 बजे से शुरू होगी और इसमें सीएम और मंत्रियों के नाम को लेकर मंथन किया जाएगा. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, प्रभारी बैजयंत पांडा एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष इस मीटिंग में मौजूद रहेंगे.

पीएम मोदी का विदेश दौरा

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने हाल ही में जानकारी दी है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 13 फरवरी तक फ्रांस और अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे. विक्रम मिस्री ने बताया पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के निमंत्रण पर 10-12 फरवरी तक फ्रांस का दौरा करेंगे. यह यात्रा फ्रांस के आयोजित किए गए एआई एक्शन समिट के आयोजन के अवसर पर है और पीएम फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन के साथ इस शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे. इसी के बाद पीएम मोदी अमेरिका का दौरा करेंगे और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे.

Related Articles

Back to top button