ब्रेकिंग
Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म...
विदेश

रमजान से पहले बांग्लादेश में ‘शैतानों’ के खिलाफ ऑपरेशन..पकड़ने के लिए सेना, पुलिस समेत पूरी देश की फोर्स को लगाया

इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बेहद अहम माना जाता है. कहा जाता है कि इस महीने में शैतान यानी दानव भी कैद हो जाता है. उधर, बांग्लादेश में इसी महीने के आखिर में शुरू हो रहे रमजान से पहले शैतानों के खिलाफ हंटिंग ऑपरेशन चलाया गया है. ये शैतान कोई आसमान से नहीं टपके हैं, बल्कि बांग्लादेश की सरकार अपने देश के कुछ लोगों को ही शैतान जैसा मान रही है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए ‘ऑपरेशन डेविल हंट’ शुरू किया है.

बांग्लादेश में यह ऑपरेशन शुक्रवार रात गाजीपुर में छात्रों और आम लोगों पर हुए हमले के बाद शुरू किया गया. इस ऑपरेशन के जरिए अब तक बांग्लादेशी सुरक्षाबलों ने अब तक 1308 लोगों को गिरफ्तार किया है. पीएम मोहम्मद यूनुस ने कहा है कि प्रशासन ने ‘सभी शैतानी तत्वों’ को उखाड़ फेंकने तक कार्रवाई जारी रखने की कसम खाई है.

क्या है ऑपरेशन डेविल हंट?

बांग्लादेश में पिछले दिनों उपद्रवियों ने ढाका में बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीब-उर-रहमान के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की थी. इस उपद्रव के दौरान कई छात्र कार्यकर्ता घायल हो गए थे. इस घटना के बाद ही मोहम्मद यूनुस ने ‘ऑपरेशन डेविल हंट’ चलाने के निर्देश दिए थे. इस ऑपरेशन का मकसद देश में कानून और व्यवस्था को स्थापित करना है.

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) जहांगीर आलम चौधरी ने कहा कि इस ऑपरेशन के जरिए उन लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है जो देश की स्थिरता के लिए खतरा हैं और ये तब तक जारी रहेगा जब तक कि सभी शैतानी तत्वों को पकड़ नहीं लिया जाता है.

पुलिस समेत पूरी देश की फोर्स को लगाया

बांग्लादेश के गृह मंत्रालय ने शनिवार शाम कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक में अभियान शुरू करने का फैसला लिया था. इस अभियान में न केवल पुलिस बल्कि बांग्लादेश सेना, नौसेना, वायु सेना, बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB), अंसार और तटरक्षक बल के कर्मी भी शामिल हैं. सशस्त्र बलों, BGB, तटरक्षक बल, पुलिस, रैपिड एक्शन बटालियन और अंसार सहित संयुक्त बलों को अवैध आग्नेयास्त्रों को जब्त करने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 4 सितंबर से देश भर में तैनात किया गया है.

Related Articles

Back to top button