ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
उत्तरप्रदेश

स्लीपर क्लास में लगाया AC बोर्ड, पानी की भी किल्लत… महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों की खुल रही पोल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिव्य और भव्य महाकुंभ मेला जल रहा है. सरकार इस दौरान तमाम तरह की सुविधाएं देने का दावा कर रही है, लेकिन एक के बाद एक सरकार दावों की पोल खुलती हुई नजर आ रही है. ऐसा ही एक मामला दिल्ली से फाफामऊ जाने वाली 04066 स्पेशल ट्रेन से सामने आया है. जिसने रेलवे के सभी दावों को पोल खोलकर रख दी है. रेलवे ने स्लीपर कोच में एसी कोच का बोर्ड लगा दिया था. जिससे उस कोच में सफर करने वाले लोगों को बहुत परेशानी हुई.

रेलवे की ओर से चलाई जा रही दिल्ली से फाफामऊ जाने वाली 04066 स्पेशल ट्रेन में बड़ी अव्यवस्थाएं पाई गई है. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से बरेली पहुंची थी. बरेली जंक्शन से निकलते ही स्पेशल ट्रेन का एयर कंडीशनिंग सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया था, जिससे कोच में गर्मी और घुटन बहुत ज्यादा बढ़ गई थी. यात्रियों ने ट्रेन में मौजूद तकनीकी कर्मचारियों से एसी से संबंधित शिकायत की, लेकिन उनकी कोशिशों के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई थी.

स्पेशन ट्रेन में नहीं था पानी

एसी सिस्टम बंद होने के बाद यात्रियों को गेट खोलकर सफर करना पड़ा है. पानी की किल्लत से जूझने के बाद भी रेलवे की ओर से बरेली जंक्शन पर पानी नहीं भरा गया था. पानी ना होने के कारण लोगों को पीने से लेकर बाथरूम तक जाने में परेशानी हो रही थी. इसी के साथ महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों की वजह से नियमित तौर पर चलने वाले ट्रेनें रोजाना कई घंटों की देरी से चल रही है. जिससे रोजाना लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है.

स्पीलर कोच में लगाया एसी का बोर्ड

रेलवे की अव्यवस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रेलवे ने लोगों से धोखाधड़ी देते हुए स्लीपर क्लास के कोच में एसी बी-1 का कोच लगा दिया था. जिससे लोगों का यात्रा करने में बहुत ज्यादा परेशानियां हुईं. इस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री ने बताया कि उन्होंने एसी बी-1 कोच में सीट बुक कराई थी, लेकिन जब ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची, तो उसमें एसी बी-1 कोच था ही नहीं. रेलवे ने स्लीपर कोच के बाहर एसी कोच का बोर्ड लगाकर यात्रियों को गुमराह किया. इस लापरवाही से यात्रियों में भारी नाराजगी है.

Related Articles

Back to top button