ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
दिल्ली/NCR

प्रवेश वर्मा या कोई महिला? कौन होगा दिल्ली का मुख्यमंत्री, सामने आ गई नाम तय होने की तारीख

दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब 16 फरवरी को मिल सकता है. सूत्रों के मुताबिक, 16 तारीख को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा. सीएम की रेस में प्रवेश वर्मा, वीरेंद्र सचदेवा, विजेंद्र गुप्ता समेत कई नाम हैं. चर्चा ये भी है कि बीजेपी किसी महिला को सीएम बना सकती है. अगर ऐसा होता है तो दिल्ली को चौथी बार महिला सीएम मिलेगी.

8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से ही बीजेपी में नए सीएम को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात हो चुकी है. रविवार को दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी.

‘दिल्ली अपवाद नहीं होगा’

इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी सहित वरिष्ठ नेताओं ने बीजेपी मुख्यालय में विचार-विमर्श किया था. बीजेपी ने चुनावों में हर क्षेत्र और अधिकतर समुदायों के बीच प्रभावशाली बढ़त हासिल की है, इसलिए उसके पास मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों की एक विस्तृत सूची है. विभिन्न राज्यों में अपने मुख्यमंत्रियों को चुनने में पार्टी के विकल्पों को अक्सर बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में देखा जाता है, ऐसे में राजनीतिक जानकारों का मानना ​​है कि दिल्ली कोई अपवाद नहीं होगा.

बीजेपी का इतिहास अपेक्षाकृत कम चर्चित नेताओं को आगे बढ़ाने का रहा है. बीजेपी ने मध्य प्रदेश में मोहन यादव, राजस्थान में भजनलाल शर्मा और ओडिशा में मोहन चरण माझी को चुना, जिससे अधिकांश राजनीतिक विश्लेषक हैरान रह गए.

बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री पर फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा. उन्होंने कहा कि सभी नवनिर्वाचित विधायक उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सक्षम हैं.

27 साल बाद बीजेपी की सरकार

दिल्ली चुनाव में बीजेपी 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की. 27 साल बाद वो दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है. आखिरी बार 1998 में उसकी सरकार दिल्ली में थी. इस बार के चुनाव में आप को बंपर नुकसान हुआ. वह सिर्फ 22 सीटों पर जीत हासिल कर पाई. वहीं, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया.

Related Articles

Back to top button