ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
मध्यप्रदेश

लाडली बहनों के खाते में आएंगे 3000 रुपए! CM मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि लाडली बहना योजना के तहत मासिक सहायता को वर्तमान 1,250 रुपए से धीरे-धीरे बढ़ाकर तीन हजार रुपए किया जाएगा. देवास में आयोजित एक समारोह के दौरान मोहन यादव ने लाडली बहना योजना की 1.27 करोड़ महिला लाभार्थियों के खातों में 1,553 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए.

मोहन यादव ने कहा, ‘मैं बहनों से कहना चाहता हूं कि हम अभी 1,250 रुपए ट्रांसफर कर रहे हैं. चिंता न करें, हम इस राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर तीन हजार रुपए करेंगे.

कांग्रेस ने साधा निशाना

कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पलटवार करते हुए एक्स पर लिखा कि सहायता में वृद्धि का मुद्दा सिर्फ बातें ही रह गई हैं, जिसे इतनी बार दोहराया जा रहा है कि ‘घोषणा करने का महत्व ही खत्म हो गया है. पटवारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरह मोहन यादव भी अपनी प्यारी बहनों से झूठ बोल रहे हैं.

वादे के मुताबिक नहीं बढ़ रहा बजट

उन्होंने कहा, बजट वादे के मुताबिक बढ़ नहीं रहा है, बल्कि लगातार घट रहा है. लाभार्थियों के नए नाम नहीं जोड़े जा रहे और पुराने नाम भी कम किए जा रहे हैं. चार अक्टूबर 2023 को लाडली बहना योजना के लाभार्थियों की संख्या 1.31 करोड़ थी, जो 10 फरवरी 2025 को घटकर 1.27 करोड़ रह गई.

53 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

देवास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 56 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के खातों में 337 करोड़ रुपए और 81 लाख किसानों के खातों में 1,624 करोड़ रुपए भेजे. उन्होंने 144.84 करोड़ रुपए की लागत वाली 53 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया.

Related Articles

Back to top button