ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
लाइफ स्टाइल

सर्वाइकल के दर्द से राहत पाने के लिए ये रोजाना करें ये 5 एक्सरसाइज, मिलेगा बेहतरीन रिजल्ट

आजकल की लाइफस्टाइल में गलत पॉश्चर, ज्यादा देर तक एक ही पोजीशन में बैठना, मोबाइल और लैपटॉप का अधिक इस्तेमाल जैसी आदतें हमारी सेहत पर बुरा असर डाल रही हैं. खासतौर पर गर्दन और कंधों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस यानी गर्दन में दर्द और अकड़न ऐसी ही एक आम समस्या बन चुकी है, जिससे युवा से लेकर बुजुर्ग तक परेशान हैं. सर्वाइकल में गर्दन में जकड़न, सिरदर्द, चक्कर आना, हाथों में झुनझुनी और पीठ दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ये समस्या ज्यादा बढ़ने पर रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है.

लेकिन अच्छी बात ये है कि रेगुलर एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग से इस दर्द को काफी हद तक कम किया जा सकता है और गर्दन को रिलैक्स किया जा सकता है.अगर आप भी सर्वाइकल पेन से परेशान हैं, तो रोजाना 5 आसान एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करें. ये एक्सरसाइज गर्दन की मांसपेशियों को मजबूत बनाने, अकड़न दूर करने और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने में मदद करेंगी.

1. नेक टिल्ट

ये एक्सरसाइज गर्दन के आगे और पीछे की मांसपेशियों को मजबूत करती है और अकड़न दूर करती है. इसे करने के लिए सबसे सीधी कुर्सी पर बैठ जाएं या खड़े हो जाएं. धीरे-धीरे अपनी ठोड़ी को छाती की तरफ झुकाएं और 5 सेकंड तक होल्ड करें. अब धीरे-धीरे सिर को पीछे की ओर झुकाएं और 5 सेकंड तक होल्ड करें. इसे 10-12 बार दोहराएं.

2. साइड नेक स्ट्रेच

ये एक्सरसाइज गर्दन की साइड्स में होने वाले तनाव और दर्द को कम करती है. इसमें सीधे बैठकर सिर को धीरे-धीरे दाएं कंधे की ओर झुकाएं. 5 सेकंड तक इसी पॉजिशन में रहें. अब सिर को बाईं ओर झुकाएं और 5 सेकंड तक रोकें. इसे 10 बार दोहराएं.

3. नेक रोटेशन

ये एक्सरसाइज गर्दन की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने और सर्वाइकल पेन को कम करने में मदद करती है. इसे करने के लिए सीधे बैठें और सिर को धीरे-धीरे दाईं ओर घुमाए. 5 सेकंड तक इसी पॉजिशन में रहें. अब सिर को धीरे-धीरे बाईं ओर घुमाएं और 5 सेकंड तक रोकें. आप इसे इसे 10 बार रिपीट करें.

4. शोल्डर श्रग्स

शोल्डर श्रग्स एक्सरसाइज गर्दन और कंधों के बीच की जकड़न को कम करने में मदद करती है. आप अपने डेली रूटीन में इसे भी शामिल कर सकते हैं. इसे आपको कुछ इस तरह करना है. पहले सीधे बैठें और अपने कंधों को ऊपर की ओर उठाएं. 5 सेकंड तक इसे इसी पॉजिशन में रोकें और फिर छोड़ दें. आप इसे करीब 10 बार रिपीट करें.

5. चिन टक एक्सरसाइज

ये एक्सरसाइज सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस से होने वाले दर्द को कम करने और गर्दन की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है. सीधे बैठकर गर्दन को लंबा करें. अब धीरे-धीरे अपनी ठोड़ी को अंदर की ओर दबाएं, जैसे डबल चिन बना रहे हों. 5 सेकंड तक रोकें और फिर नॉर्मल पॉजिशन में आ जाएं. इसी प्रोसेस को आपको 10 बार रिपीट करना है.

Related Articles

Back to top button