ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
देश

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राहुल गांधी के साथ असम में करेंगे चुनाव प्रचार

रायपुर। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली। इस दौरान उनके बीच आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में सीएम बघेल ने बताया कि राहुल गांधी से चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। सीएम ने बताया कि वे सात फरवरी को असम जाएंगे और वहां राहुल गांधी के साथ में चुनाव प्रचार में शामिल होंगे।

बघेल असम के मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक

कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का मुख्य पर्यवेक्षक बनाया है। बघेल को यह जिम्मेदारी पिछले महीने ही पार्टी ने सौंपी है। जिम्मेदारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री असम का एक बार दौरा भी कर चुके हैं। 18 और 19 जनवरी को दो दिवसीय प्रवास के दौरान बघेल वहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात और बैठक कर वहां के हालात का जायजा भी ले चुके हैं।

असम में जुटी है मुख्यमंत्री की पूरी टीम

पार्टी ने एक तरफ जहां सीएम बघेल को असम का मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं, रायपुर पश्चिम सीट से विधायक विकास उपाध्याय को वहां का प्रभारी सचिव नियुक्त किया है। इस वजह से असम विधानसभा चुनाव के परिणाम छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने असम में अपनी टीम को सक्रिय कर रखा है। उपाध्याय के साथ सीएम के सलाहकार विनोद वर्मा, राजेश तिवारी, रचिर गर्ग, सुरेंद्र शर्मा और अरण भद्रा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button