ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
देश

गिरीश चंद्र मुर्मू बने जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल, सत्यपाल मलिक भेजे गए गोवा

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का तबादला कर गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, जीसी मूर्मू को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनाया गया है। लद्दाख के उपराज्यपाल राधाकृष्ण माथुर होंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई। इसके अलावा, पीएस श्रीधरन पिल्लई को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बता दें कि 31 अक्टूबर से जम्मू-कश्मीर दो केंद्र शासित प्रदेश (जम्मू-कश्मीर) और लद्धाख में बदल जाएगा।
PunjabKesari
बता दें कि जम्मू कश्मीर के बनाए गए नए उप-राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पहले इन्होंने वित्तीय सेवाएं और राजस्व विभाग में काम कर चुके हैं। वह योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में माहिर हैं। उनके सामने चुनौती यह थी कि प्रधानमंत्री की पसंदीदा योजनाओं को भी पूरी तरह आगे बढ़ाया जाए और खर्चों पर भी अंकुश रहे।

लद्दाख के नए उप- राज्यपाल राधाकृष्ण माथुर 1977 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के त्रिपुरा कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। राधाकृष्ण माथुर नवंबर 2018 में भारत के मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) के रूप में सेवानिवृत्त हुए। राधाकृष्ण माथुर भारत के केंद्रीय रक्षा सचिव, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम सचिव और त्रिपुरा के मुख्य सचिव रह चुके हैं। माथुर कपड़ा मंत्रालय में विकास आयुक्त और केंद्र सरकार में कपड़ा मंत्रालय में मुख्य प्रवर्तन अधिकारी के रूप में भी काम कर चुके हैं।

जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किए जाने के दो महीने से अधिक समय बाद नए उप-राज्यपालों की नियुक्ति हुई है। केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ये एक बड़ा बदलाव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button